News in Brief

BMC Election 2026: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी गई है. बुधवार को दोनों दलों ने आठ महीने से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए 15 जनवरी को होने वाले BMC चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान किया. इस गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे ज्यादा तवज्जो देने से इनकार कर दिया. बुधवार (24 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत में सीएम फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के दलों के बीच हुए इस गठबंधन का चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों नेता अपना-अपना सियासी अस्तित्व बचाने के लिए एकसाथ आए हैं. सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि मुंबई की जनता सब कुछ समझती है और विकास के मुद्दों पर ही वोट करेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले BMC चुनाव में महायुति को जनता का अपार समर्थन मिलेगा. गौरतलब है कि शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे लंबे समय से अलग-अलग राजनीतिक रास्तों पर रहे हैं. ऐसे में BMC चुनाव से पहले दोनों दलों का साथ आना महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह गठबंधन मुंबई की सियासी तस्वीर को किस हद तक बदल पाता है.

यह भी पढ़ेंः फिर मिल बैठेंगे ‘ठाकरे ब्रदर्स’, BMC चुनाव के लिए बन गया सीट शेयरिंग फॉर्मूला, कांग्रेस का क्या होगा?

Add Zee News as a Preferred Source