
)
Vicky Kaushal On Becoming A Father: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और लवेबल कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 1.5 महीने पहले ही अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उनके घर एक प्यारे से बेटे का जन्म हुआ. हालांकि, उन्होंने अभी तक उसके नाम का ऐलान नहीं किया है, जिसको लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसी बीच विक्की ने अपने हालिया इंटरव्यू में पिता बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की है.
GQ इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि पिता बनना उनके लिए बिल्कुल नया एक्सपीरियंस है. उन्होंने कहा कि हर दिन उनके अंदर एक नई भावना जन्म लेती है. विक्की के मुताबिक, ये ऐसा एहसास है जिसमें इंसान खुद को पूरी तरह समर्पित कर देता है. नवंबर 2025 में विक्की और कटरीना कैफ के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया. विक्की ने अपने जज्बात बयान करते हुए बताया, ‘अभी इसे समझने के लिए वक्त कम है. हर दिन एक नई भावना सामने आती है’.
इस एहसास के लिए तैयार नहीं थे विक्की
उन्होंने आगे बताया, ‘ऐसा लगता है जैसे आप खुद को किसी ऐसी चीज के हवाले कर देते हैं, जैसा पहले कभी नहीं किया’. उन्होंने इस एक्सपीरियंस को ‘जमीन से जोड़ने वाला’ बताया. विक्की का कहना है कि पिता बनने के बाद उनकी सोच और इमोशन्स दोनों बदल गई हैं. उन्होंने ये भी माना कि इस एहसास के लिए वे पहले से बिल्कुल तैयार नहीं थे. इसी बातचीत के दौरान जब विक्की से पूछा गया, ‘वे अपने बेटे को अपनी कौन-सी फिल्म सबसे पहले दिखाना चाहेंगे?’ जिसके जाब में उन्होंने ‘मसान’ का नाम लिया.
3 घंटे 24 मिनट की 900 करोड़ी फिल्म, अब जापान के सिनेमाघरों में तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड, लेकिन ‘धुरंधर’ से खा चुकी मात
बेटे को दिखाना चाहते हैं अपनी पहली फिल्म
उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मैं चाहूंगा कि वो मेरी पहली फिल्म ‘मसान’ देखे’. हालांकि, विक्की ने ये भी साफ किया कि ये फिल्म थोड़ी सीरियस है. इसलिए वे इसे बेटे को थोड़ी बड़ी उम्र में ही दिखाना चाहेंगे. उनके मुताबिक, ‘मसान’ जिंदगी को उसकी सच्चाई के साथ दिखाती है. 7 नवंबर 2025 को विक्की और कैटरीना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी. उन्होंने लिखा, ‘हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है. ढेर सारे प्यार और कृतज्ञता के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं’.
7 नवंबर को दी थी माता-पिता बनने की खुशी
इस पोस्ट के बाद से ही दोनों को फैंस और सेलेब्स की तरफ से लगातार बधाइयां मिलती रहीं. ये खबर उनके चाहने वालों के लिए भी बेहद खास रही. कैटरीना की प्रेग्नेंसी की पुष्टि इस साल सितंबर में हुई थी. दोनों ने एक प्यारी सी तस्वीर के साथ ये खुशखबरी साझा की थी, जो एक मैटरनिटी फोटोशूट की लग रही थी. पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हैं’. विक्की और कैटरीना की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.
वर्कफ्रंट की बात
बता दें, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी. हाल ही में दोनों ने अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की. वहीं, अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की हाल ही में पीरियड ड्रामा ‘छावा’ में नजर आए थे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. आने वाले समय में वे संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे.
