News in Brief

Telangana News: जब भी किसी को प्रेम होता है तो वो ये नहीं देखता है कि सामने कौन है, प्रेम जाति, धर्म के बंधन से बहुत बड़ा होता है. हालांकि कभी-कभी प्रेम समाज के बनाए हुए ढांचों में फिट नहीं बैठता है. जिसकी वजह प्रेम को तमाम तकलीफों का सामना करना पड़ता है, तेलंगाना के करीमनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर प्यार करना एक लड़की के लिए जानलेवा साबित हो गया और उसके माता-पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया. जानिए क्या है पूरा मामला. 

क्या है मामला?
पूरा मामला करीनगर का है, यहां पर एक 17 साल की लड़की का किसी दूसरे जाति के लड़के के साथ रिलेशन था, जब ये बात लड़की की मां को पता चली तो उन्होंने उससे रिश्ता खत्म करने की बात कही, हालांकि लड़की ने माता-पिता की बातों का ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से माता-पिता ने उसका गला घोंट दिया, गला घोंटने से पहले उसे जबरदस्ती कीटनाशक भी दिया, इसके अलावा उसकी मौत की झूठी कहानी भी बनाई.

किया था झूठा दावा
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि कपल ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनकी बेटी ने पेट दर्द की वजह से सुसाइड किया है. पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया और पोस्टमॉर्टम और विसरा एनालिसिस की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि, फोरेंसिक रिपोर्ट से पता चला कि किशोरी की मौत गला घोंटने से हुई थी, जांच के दौरान, पुलिस को पता चला कि पीड़िता गांव में दूसरी जाति के एक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी और उसने अपने माता-पिता की अफेयर खत्म करने की चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया. हत्या के बाद दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्हें 26 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस खौफनाक वारदात की वजह से आस-पास गांव में दहशत का माहौल है.

Add Zee News as a Preferred Source