News in Brief

India slams attacks on Hindu minorities in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं और दूसरे अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा पर भारत ने अब कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है. भारत ने यूनुस सरकार को साफ कर दिया है कि हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा स्वीकार्य नहीं है और उसे इन्हें रोकना ही होगा. भारत ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है. 

‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा चिंता का विषय’

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर कड़ी चिंता जताई. उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार शत्रुता एक बड़ी चिंता का विषय है. हम बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हालिया हत्या की निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.’

Add Zee News as a Preferred Source

भारत ने बांग्लादेश को दे दिया दोटूक संदेश

जियो पॉलिटिकल एक्सपर्टों के मुताबिक, भारत ने इस ब्रीफिंग के जरिए बांग्लादेश के सामने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. उसने स्पष्ट बता दिया है कि हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का ये चक्र यूनुस सरकार को अब खत्म करना ही होगा. साथ ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का तांडव कर रहे कट्टरपंथियों पर लीगल एक्शन लेना ही होगा.