News in Brief

Congress Stand on MNREGA Name Change: गांवों में आजीविका बढ़ाने के लिए यूपीए सरकार की ओर से शुरू की गई मनरेगा योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी ने आरोप लगाया कि यह देश में गांधी जी का नाम मिटाने की साजिश है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ देशभर में ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू किया जाएगा. यह अभियान 5 जनवरी से शुरू होगा और देशभर में एनडीए सरकार की पोल खोली जाएगी. 

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने VB-G RAM G योजना पर कहा, ‘मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी. मनरेगा अधिकार आधारित अवधारणा थी. मनरेगा से देश में करोड़ों लोगों को एक न्यूनतम मजदूरी मिलती थी. ये प्रत्यक्ष अधिकार आधारित की जो अवधारणा है उस पर आक्रमण है. राज्यों की जो संघीय संरचना है उस पर भी ये आक्रमण है. राज्यों से केंद्र पैसे छीन रहा है. इससे देश को नुकसान होगा, गरीब जनता को नुकसान होगा. मुझे बताया गया है कि ये फैसला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से कैबिनेट से बिना पूछे लिया गया है. इससे आपको आज की स्थिति के बारे में पता चलता है कि ‘वन मैन शो’ चल रहा है. पूरा का पूरा फायदा वही दो-तीन अरबपतियों के लिए है. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.’

Add Zee News as a Preferred Source