
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में नए साल 2026 के पहले दिन 1 जनवरी तक यही स्थिति बनी रहेगी. इसके बाद कमी आएगी. जम्मू और उत्तरी मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर तक और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 5 जनवरी तक, अरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक और असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर में 3 जनवरी तक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 3 जनवरी तक और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 31 दिसंबर-3 जनवरी के दौरान और झारखंड में 31 दिसंबर 2025 तक अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है और हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 01 जनवरी को; उत्तराखंड में 29 और 30 तारीख को; बिहार में 29- 31 तारीख के दौरान; झारखंड में 29 दिसंबर को अलग-अलग जगहों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 30 तारीख तक और ओडिशा में 31 दिसंबर तक शीत लहर की स्थिति रहने की बहुत अधिक संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ 30 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 31 दिसंबर से आस-पास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है.

