
The Raja Saab Trailer: 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ (The Raja Saab) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस 3 मिनट 11 सेकेंड का ट्रेलर इतना जबरदस्त है. इस ट्रेलर में हॉरर, कॉमेडी और एक्शन का ऐसा तड़का मिलेगा जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि बॉक्स ऑफिस पर प्रभास नए साल में तूफान लाने वाले हैं.फिल्म में प्रभास हीरो तो वहीं संजय दत्त भूत बनकर लोगों को डराते नजर आएंगे. ये ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
3 मिनट 11 सेकेंड का धमाकेदार ट्रेलर
इस ट्रेलर की शुरुआत प्रभास और जरीना वहाब के दादी-पोते के रिश्ते की खूबसूरत नोकझोक से होती है. दादी को भूलने की बीमारी है लेकिन वो सिर्फ एक शख्स को नहीं भूल पाती और वो है संजय दत्त. इसके बाद ये मायावी महल दिखाया जाता है. जहां पर कई ऐसी चीजें होती हैं जो आपकी रूह को कंपा देंगी. इस महल के लिए कहा जाता है कि यहां पर लोग आते तो अपनी मर्जी से हैं लेकिन जाते दादा की मर्जी से हैं.इस ट्रेलर में हॉरर, कॉमेडी,एक्शन के साथ-साथ शुरू से आखिर तक ऐसा सस्पेंस क्रिएट किया गया है जो आपको सीट से बांधे रखेगा.
2026 की मोस्ट अवेटेड मूवी
इस फिल्म का निर्देशन मारुति ने किया है. इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ऐसे में ट्रेलर ने फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. इसमें प्रभास, संजय दत्त, बोमन ईरानी के अलावा मालविका मोहननस रिद्धी कुमार और निधि अग्रवाल हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है. लेकिन, आखिर मेकर्स अब इसे चंद दिनों में रिलीज करने वाले हैं.
54 साल पुरानी राजेश खन्ना-अमिताभ बच्चन की वो फिल्म, जिसने 30 लाख में 1.7 करोड़ कमा कर तोड़ डाले थे सारे रिकॉर्ड, 9 गाने आज भी कल्ट क्लासिक
9 जनवरी को होगी रिलीज
‘द राजा साब’ का ट्रेलर ब्लैक सेटअप में है जो फिल्म की डार्क थीम को शो करता है. फिल्म में प्रभास जोरदार एक्शन करते नजर आए और भूत से उसका क्या कनेक्शन है ये तो आपको फिल्म देखने पर पता चलेगा. ये मूवी 9 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

