News in Brief

Yami Gautam Dhurandhar Film: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. जहां एक ओर इस एक फिल्म ने आदित्य धर को मालमाल कर दिया है तो उनकी वाइफ और एक्ट्रेस यामी गौतम की खुशी का ठिकाना भी नहीं है. फिल्म की धमाकेदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद यामी गौतम ने बताया कि उनकी फिल्म की कहानी सुनने के बाद वो क्या सोच रही थीं.

काश मैं लड़का होती

एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में यामी गौतम ने कहा- ‘जब मैंने कहानी पढ़ी तो मैंने आदित्य से कहा कि काश मैं एक लड़का होती. इसकी कहानी ब्रिलियंट है. एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने कभी भी आदित्य से पर्सनल रिलेशनशिप की वजह से फेवर नहीं लिया. मैं किसी भी तरह की कोई एक्सपेक्टेशन नहीं रखती. हम दोनों एक दूसरे की प्रोफेशनल लाइन की इज्जत रखते हैं. मुझे नहीं लगता कि वो लाइन ब्लर होनी चाहिए. हम दोनों इसे लेकर बिल्कुल क्लियर हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source

2026 की बिगेस्ट फिल्म ‘द राजा साब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, हॉरर-कॉमेडी का प्रभास ने दिया ऐसा डोज, भूल जाएंगे ‘स्त्री 2’ और ‘थामा’

‘उरी’ के सेट से शुरू हुई प्रेम कहानी

यामी ने कहा कि मेरे लिए आदित्य का क्रिएटिव डिसीजन पहले आता है. अगर उसे ऐसा लगता है कि कोई किरदार के लिए मुझसे ज्यादा परफेक्ट है. तो मुझे इससे कोई भी दिक्कत नहीं होती. ये अंडरस्टैंडिंग हम लोगों के बीच शुरुआत से है. दरअसल, यामी और आदित्य की पहली मुलाकात ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म के सेट पर हुई थी. इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और 2021 में शादी के बंधन में बंध गए. साल 2024 में यामी और आदित्य बेबी बॉय के पेरेंट्स बनें. जिसका नाम इन दोनों ने वेदाविद रखा. यामी आखिरी बार स्क्रीन पर ‘हक’ फिल्म में दिखी थीं. इसमें एक्ट्रेस के साथ लीड रोल में इमरान हाशमी थे. ये मूवी मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम पर बेस्ड थी. इस फिल्म में यामी की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी.