
SC on Slum re devlopment plan: सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के स्लम री-डेवलपमेंट के लिए इलाके में बने मदरसे के ढांचे को गिराने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान बेहद तीखी और तल्ख टिप्पणियां की हैं. सर्वोच्च अदालत ने याचिकाकर्ता की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि याचिका री-डेवलपमेंट प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश लगती है. नाराजगी जताते हुए सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये भी कहा कि कोर्ट को सब मालूम है कि ऐसे केस किसके कहने पर फाइल किए जा रहे हैं.
किसके इशारे पर हो रहा, सब मालूम है: CJI
सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले में ‘पर्दे के पीछे’ चल रहे खेल को भी उजागर किया. सीजेआई सूर्यकांत ने कड़े लहजे में दो टूक कहा कि कोर्ट को अच्छी तरह पता है कि ये याचिकाएं किसके इशारे पर दायर की जा रही हैं. उन्होंने कहा, ‘एक याचिकाकर्ता अदालत आता है, और फिर दूसरा याचिकाकर्ता उसी मामले में अलग याचिका दायर कर उसे डिफॉल्ट में खारिज करवा देता है.’
प्रोजेक्ट नहीं रोक सकते: SC
कोर्ट ने ऐसी याचिकाओं को न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग माना. सीजेआई सूर्यकांत ने ये भी कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों की व्यापक सहमति के बावजूद, सिर्फ एक व्यक्ति प्रोजेक्ट रोकने पर तुला हुआ है. कोर्ट ने एकदम साफ किया कि मुकदमेबाजी की आड़ में रीडेवलपमेंट का प्लान नहीं रोका जा सकता, खासकर जब यह आर्थिक रूप से कमज़ोर तबके के बच्चों के शिक्षा के मौलिक अधिकार पर असर डालता हो.
ये भी पढ़ें- PM मोदी को जेट, जिनपिंग को ज्वैलरी, जेलेंस्की को हथकड़ी… सैंटा बने पुतिन ने बांटे तोहफे, AI वीडियो से मिला बड़ा हिंट
महाराष्ट्र के एक मदरसा-मस्जिद सुनवाई के दौरान CJI ने एक बेहद चौंकाने वाली बात कही. सीजेआई ने ये भी कहा कि रिकॉर्ड के मुताबिक, जमीन केवल ‘मदरसे’ के उद्देश्य के लिए दी गई थी और अब तक इसे मदरसा ही कहा जा रहा था. सीजेआई सूर्यकांत (CJI Suryakant) ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, ‘मस्जिद शब्द का इस्तेमाल बाद में बिल्डरों द्वारा किया गया.’
याचिकाकर्ता की वकील ने कहा कि कार्यवाही के दायरे में मस्जिद भी आ रही है. इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि वो मामला वक्फ ट्रिब्यूनल के सामने लंबित है ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के दखल देने का कोई कारण नहीं दिखता है.
ये भी पढ़ें- अंटार्कटिका में भटका रोबोट बना जेम्स बॉन्ड 007! डेनमैन ग्लेशियर के नीचे छिपे रहस्यों से उठा दिया पर्दा, वैज्ञानिक भी रह गए दंग

