News in Brief

Mumbai Bus accident: मुंबई में एक बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंद दिया. हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. यह भयानक हादसा भांडुप रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (BEST) की एक बस ने कथित तौर पर कई लोगों को कुचल दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले को लेकर आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है.

मुंबई पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस के जोन-7 के DCP हेमराजसिंह राजपूत ने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि रात में बस दुर्घटना के बाद राजावाड़ी अस्पताल में दो घायल लोगों को भर्ती कराया गया. घायलों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं. कई इमरजेंसी एजेंसियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. इनमें मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), स्थानीय पुलिस, BEST बस स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सर्विस की टीमें शामिल थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Attack on Putins residence: कहां रहते है पुतिन, कैसी है वहां की सुरक्षा? जहां एक दो नहीं 91 ड्रोन से हुआ हमला

ये भी पढ़ें- Watch: भारत ने किया Pinaka गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, PAK फौज को नहीं मिलेगा पलक झपकने का मौका

बेस्ट बसों के ड्राइवरों की ट्रेनिंग पर उठे सवाल

आपको बताते चलें कि बीते साल 9 दिसंबर को इसी तरह हुए एक एक्सीडेंट में, एक इलेक्ट्रिक BEST बस, कई पैदल चलने वालों और करीब 22 गाड़ियों से टकरा गई थी. कुर्ला में SG बर्वे मार्ग पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर नगर की ओर जाने वाले सीमेंट के गेट से टकराने के बाद बस लगभग 200 मीटर तक चली और फिर रुक गई. इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए थे. 

सोमवार को हुई इस दुर्घटना के बाद बेस्ट बसों के ड्राइवरों की कार्यकुशलता पर सवाल उठ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- PM मोदी को जेट, जिनपिंग को ज्वैलरी, जेलेंस्की को हथकड़ी… सैंटा बने पुतिन ने बांटे तोहफे, AI वीडियो से मिला बड़ा हिंट

ये भी पढ़ें- अंटार्कटिका में भटका रोबोट बना जेम्स बॉन्ड 007! डेनमैन ग्लेशियर के नीचे छिपे रहस्यों से उठा दिया पर्दा, वैज्ञानिक भी रह गए दंग