News in Brief

BMC Elections: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एससीपी) ने सोमवार को आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस सूची में मुंबई के सात वार्डों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. वार्ड संख्या 43 से अजीत रावराणे, वार्ड 140 (एससी) से संजय भीमराव कांबले, वार्ड संख्या 78 से श्रद्धा जावेद देशपांडे, वार्ड संख्या 48 से गणेश शिंदे, वार्ड संख्या 59 से रोहिणी मदन खानविलकर और वार्ड 112 से मंजू रविंद्र जाधव को उम्मीदवार बनाया गया है.

15 जनवरी को होंगे चुनाव

इस बीच, शिवसेना (यूबीटी) नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि उन्हें वार्ड 199 से एबी फॉर्म प्राप्त हुआ है और वह कल इसी वार्ड से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. रविवार को, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनावों के लिए अपने 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस सूची में वार्ड संख्या 3 से मनीष दुबे, वार्ड संख्या 48 से सिरिल पीटर डिसूजा, वार्ड संख्या 62 से अहमद खान, और अन्य वार्डों से कई नाम शामिल हैं जैसे बबन रामचंद्र मदने (वार्ड 76), सचिन तांबे (वार्ड 93), और श्रीमती आयशा शम्स खान (वार्ड 96).

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव की लड़ाई हुई दिलचस्प, BJP ने 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी; जानें किसे मिला टिकट

बता दें, महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने 29 नगर निगमों के चुनाव की घोषणा की है जिनमें बीएमसी, पुणे नगर निगम और पिंपरी-चिंचवड नगर निगम शामिल हैं. मुंबई में 227 वार्डों के लिए 15 जनवरी को मतदान होगा और मतगणना 16 जनवरी को होगी.