News in Brief

कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की ममता सरकार को जमकर कोसा. उन्होंने दावा किया कि बंगाल में लगातार हो रही घुसपैठ अब राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय बन चुका है. इसके लिए ममता सरकार जिम्मेदार है. इस पर एक पत्रकार ने सवाल पूछ लिया. पत्रकार ने कहा कि बॉर्डर की सुरक्षा करने वाली बीएसएफ तो केंद्र सरकार के अधीन है… इस पर शाह ने समझाया कि जब तक फेंसिंग नहीं होती है, तब तक बीएसएफ सुरक्षा नहीं कर सकती है. 

शाह ने कहा कि बीएसएफ को भूमि देनी पड़ेगी भारत सरकार को. मेरे स्तर पर मैंने 7 पत्र लिखे ममता बनर्जी जी को. ये 6 साल के अंदर गृह सचिव यहां तीन बार आकर चीफ सेक्रेट्री से मीटिंग करके गए हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार से, जमीन देने में क्या डर है? क्या आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं है? या आप घुसपैठ होने देना चाहते हो. शाह ने आगे कहा कि फिर भी नदी, नाले, जंगल कहीं से कोई घुसपैठिया आ जाता है… कहां से आता है सबसे पहले.

खबर अपडेट हो रही है