News in Brief

Mohanlal Mother Died: ‘दृश्यम 3’ एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. नए साल की दस्तक से पहले एक्टर के घर से इतनी बुरी खबर आई है जिसके बाद इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी का निधन हो गया है. ये 90 साल की थीं. मां की मौत से मोहनलाल टूट गए हैं और खुद को संभालना भी मुश्किल हो रहा है.

लंबे वक्त से थीं बिस्तर पर

मोहनलाल की मां शांताकुमारी पथानामथिट्टा के एलांथूर की कहने वाली थीं. लेकिन, बाद में पति विश्वनाथन नायर के साथ तिरुवनंतपुरम चली गईं. इनके पति केरल सरकार में कानून सचिव के रूप में काम किया था.अपनी जिंदगी के लंबे वक्त शांताकुमारी ने तिरुवनंतपुरम में गुजारे. लेकिन, स्ट्रोक के बाद मोहनलाल अपनी मां को कोच्चि ले आए थे. कहा जा रहा है कि मोहनलाल की मां बढ़ती उम्र की समस्याओं की वजह से काफी वक्त से बिस्तर पर ही थीं. इन्होंने इसी साल 10 अगस्त को अपना 90वां जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया था.

Add Zee News as a Preferred Source

मां के दिल के थे करीब

हर बच्चे की तरह मोहनलाल भी अपनी मां के दिल के काफी करीब थे. एक्टर ने अपनी मां के प्रति प्यार का इजहार उस वक्त भी किया था जब उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. एक्टर ने कहा था वो कोच्चि आए और सबसे पहले जिससे मिले वो उनकी मां थीं. मोहनलाल का मां को कितना प्यार करते थे इसका अंदाजा उनके पोस्ट से भी लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ बचपनी की यादों से एक फोटो शेयर की थी. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर कर मोहनलाल ने लिखा था- ‘अम्मा’. इसके साथ ही हार्ट वाला आइकन बनाया था.