News in Brief

Assam Police Arrests JMB Terror Groups Members : असम और त्रिपुरा पुलिस ने मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को संयुक्त सहयोग के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया. आरोप है कि इस समूह ने केंद्रीय एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर नॉर्थईस्ट को अस्थिर करने और ‘मुस्लिम वर्चस्व’ स्थापित करने की प्लानिंग की थी. गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स ने खुफिया जानकारी के आधार पर ये गिरफ्तारियां कीं. 

IMK के 11 कार्यकर्ता गिरफ्तार 

पुलिस कमिश्नर ने कहा,’ असम और त्रिपुरा से इमाम महमूदर काफिला (IMK) के 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. असम के इमाम महमूदर काफिला के प्रभारी तमीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. हमने कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए हैं. ये लोग बांग्लादेश स्थित कार्यकर्ताओं के निर्देशों पर काफी समय से सक्रिय थे. उनसे पूछताछ जारी है.’ पुलिस कमिश्नर के मुताबिक यह अभियान बारपेटा, चिरांग और दरांग जिलों के साथ-साथ त्रिपुरा में भी चलाया गया. उन्होंने कहा,’ हमने कुल 11 जिहादी तत्वों को गिरफ्तार किया है, जो बांग्लादेश स्थित समूहों के सीधे आदेशों पर काम कर रहे थे.’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग नवगठित इंडियन मुजाहिदीन के  के सदस्य थे. गिरफ्तार किए गए लोगों में से 10 असम से और 1 त्रिपुरा से था.’  

खबर अपडेट की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source