News in Brief

Jammu-Kashmir Terrorism: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की ओर से लगातार आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सुरक्षा बलों ने बारामूला में आतंकवादी ठिकाना ध्वस्त किया. बता दें कि नॉर्थ कश्मीर के बारामूला जिले के खरपोरा गांव के जंगल वाले इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. यह अभियान सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया था. 

प्रेशर कुकर में बम? 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक प्रेशर कुकर बरामद किया, जिसमें बाइक की बैटरी लगी हुई थी. इसके अलावा AK47 के 53 राउंड गोला-बारूद भी बरामद किया गया. ठिकाने से बरामद अन्य वस्तुओं में कील काटने की मशीन, कंघी, प्लायर, चाकू, डायरी, बैटरी और तार शामिल थे. पुलिस ने बताया कि बरामद सभी वस्तुएं एक छोटे कूड़ेदान और प्रेशर कुकर के अंदर पैक की गई थीं. सीनियर ऑफिसर के मुताबिक प्रेशर कुकर नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित रूप से इनएक्टिव किया गया.  

खबर अपडेट की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source