News in Brief

2025 Bollywood Pair Rock on Screen: 2025 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा तो कई जोड़ियों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. साल खत्म होने से पहले आज हम आपको इस साल आई उन पेयर के बारे में बताएंगे जो बतौर पेयर स्क्रीन पर काफी ज्यादा लाइमलाइट में रहे. 

अहान पांडे और अनीत पड्डा

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने फिल्म ‘सैयारा’ में अपने किरदारों के जरिए दर्शकों का ध्यान खींचा. अहान ने कृष कपूर के किरदार में लोगों को इंप्रेस किया तो अनीत ने वाणी बत्रा के रोल में. दोनों की केमिस्ट्री लोगों को इतनी रियल लगी कि लोग थिएटर में रोत बिलखते नजर आए.

Add Zee News as a Preferred Source

धनुष और कृति सेनन

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी ने दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखा. धनुष ने शंकर के गुस्सैल रवैया को दिखाया तो वहीं कृति ने मुक्ति के किरदार में जान डाल दी. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को उनके किरदारों की हर खुशी और परेशानी महसूस कराने में सफल रही. 

ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी 
ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी ने ‘वॉर 2’ में एक्शन और रोमांस दोनों को शानदार तड़का लगाया. ऋतिक ने मेजर कबीर धालीवाल के रोल में सबका दिल जीता तो वहीं कियारा खूबसूरत से लोगों को लुभाती दिखीं. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर

‘परम सुंदरी’में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के पेयर ने स्क्रीन पर आग लगा दी.  हल्की-फुल्की और मजेदार केमिस्ट्री ने रंग जमा दिया. सिद्धार्थ ने परम के चुलबुले स्वभाव को स्क्रीन पर उतारा तो वहीं जान्हवी ने सुंदरी के आत्मविश्वासी और मजाकिया अंदाज को बेहतरीन तरीके से दिखाया.

 

 

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी
‘धड़क 2’में रोमांटिक किरदारों ने लोगों को खूब इंप्रेस किया. सिद्धांत ने नीलेश के तो तृप्ति ने विधि की शानदार तरीके से निभाया. 

इनपुट- एजेंसी