News in Brief

Ramayan Laxman Actor Sunil Lahri: साल 2025 का आखिरी दिन आते ही हर तरफ नए साल के स्वागत की तैयारी और जश्न का माहौल बन चुका है. लोग पुराने साल को पीछे छोड़कर आने वाले साल से नई उम्मीदें जोड़ रहे हैं. इसी बीच 1987 में रामानंद सागर के सबसे मशहूर टीवी शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने 2025 को लेकर एक बड़ी इमोशनल बात कही और साथ ही नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं.

उन्होंने 2025 को हादसों और दुखद घटनाओं से भरा साल बताया. नए साल 2026 के आने से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बीते साल की कड़वी यादों को सभी के सामने रखा. सुनील लहरी ने इस वीडियो में 2025 में हुई कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि साल की शुरुआत महाकुंभ में भगदड़ से हुई. इसके बाद फरवरी में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की खबर सामने आई. फिर पहलगाम हमला, बादल फटना, अहमदाबाद में विमान हादसा, देवभूमि में भारी बर्फबारी और बाढ़ जैसी घटनाएं हुईं.

‘रामायण’ के लक्ष्मण ने 2025 की बुरी यादों को किया याद 

उन्होंने वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन और कई जानी-मानी हस्तियों के निधन को भी याद किया. वीडियो में सुनील लहरी कहते हैं, ‘इस साल ऐसा क्या बुरा नहीं हुआ’. उनके मुताबिक 2025 ने देश को बार-बार झकझोर कर रख दिया. एक हादसे से उबरने की कोशिश होती ही थी कि कोई नई दुखद खबर सामने आ जाती थी. उन्होंने कहा कि इतने दर्द और त्रासदी के बावजूद अब साल 2026 आने वाला है. ऐसे में वे भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल सभी के जीवन में शांति, सुख और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए.

KBC 17 को मिला दूसरा करोड़पति, CRPF इंस्पेक्टर ने जीते 1 करोड़, अमिताभ बच्चन ने भी दिया बड़ा ऑफर 

साथ ही 2026 की दी ढेर सारी शुभकामनाएं

सुनील लहरी ने अपने वीडियो के जरिए फैंस और देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा, ‘भगवान से दुआ है कि 2026 सभी के लिए खुशहाली, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए’. उन्होंने लोगों से बीते साल की कड़वी यादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की अपील की. उनका मानना है कि उम्मीद ही इंसान को आगे बढ़ने की ताकत देती है. इसलिए नए साल में सभी को पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. भले ही सुनील लहरी आजकल टीवी स्क्रीन पर नजर नहीं आते हों, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. 

अक्सर ‘रामायण’ से जुड़े किस्से करते हैं शेयर 

वे अक्सर ‘रामायण’ से जुड़े अनसुने किस्से और यादें साझा करते रहते हैं. उनके ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आते हैं. लोग आज भी उन्हें लक्ष्मण के किरदार से जोड़कर देखते हैं. सुनील लहरी भी इस किरदार को अपने जीवन का अहम हिस्सा मानते हैं और इससे जुड़ी यादों को बड़े प्यार से साझा करते हैं. हाल ही में सुनील लहरी ने ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया था. उन्होंने कहा था कि केवट वाले सीन की शूटिंग 50 डिग्री तापमान में हुई थी. उस समय उन्हें नंगे पांव जमीन पर चलना पड़ा था, जिससे पैरों में छाले पड़ गए थे. 

आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है ‘रामायण’

उन्होंने बताया था कि शूटिंग जंगल में हो रही थी और वहां शौचालय तक की सुविधा नहीं थी. इसके बावजूद पूरी टीम ने हर मुश्किल का सामना किया और ‘रामायण’ को सफल बनाया. आज भी लोग इस शो को यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं, कोविड के दौरान जब इस शो को दोबारा टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था तब इस शो ने सभी टीवी शोज की टीआपरी को पछाड़ते हुए सबसे टॉप पर रहा था. आज भी ये शो लोगों की पहली पसंद बना हुआ है, जिसमें अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी और दारा सिंह नजर आए थे.