
How New Year 2026 was Welcomed in India: देश में नए साल 2026 का जश्न जमकर मनाया गया. क्या मनाली, क्या ओडिशा, क्या दिल्ली-मुंबई. सब जगह न्यू ईयर मनाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. दिल्ली में सबसे बड़ा जश्न कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के आसपास देखा गया है. जहां पर न्यू ईयर का वेलकम करने के लिए भारी भीड़ नजर आई. इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस शाम से ही सतर्क थी और 7 बजे के बाद इन स्थानों में गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई. जिससे भीड़ को कंट्रोल में रखा जा सका.
नए साल की थीम पर सजे होटल
गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद में शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और बार को नई साल की थीम पर सजाया गया था. साथ ही सभी जगह म्यूजिक पार्टी का खास इंतजाम था. इन पार्टियों में लोग अपने साथियों और परिवार, दोनों के साथ भाग लने के लिए पहुंचे.
इष्ट देव के दर्शनों के लिए पहुंचे लोग
यूपी के धार्मिक स्थलों हरिद्वार, रिषीकेश, काशी, अयोध्या, मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का तांता नजर आया. सभी लोग नए साल की शुरुआत अपने इष्टदेव के दर्शनों के साथ करने की लालसा के साथ पहुंचे हुए थे. यह एक तरह से आध्यात्मिक उत्सव के चलन का प्रतीक था. माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए बुधवार रात श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा हुआ था. जिसके चलते श्राइन बोर्ड को रजिस्ट्रेशन पर टेंपरेरी रोक लगानी पड़ी.
पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों का लगा रेला
कश्मीर के सोनमर्ग, गुलमर्ग, हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल, देहरादून में पर्यटकों का रेला नजर आया. सभी लोग अपने नए साल को खास मनाने के लिए इन जगहों पर पहुंचे हुए थे. इन पर्यटकों के लिए वहां के होटलों-रेस्टोरेंट में खास तैयारियां की गई थीं.
पुलिस बलों का भारी इंतजाम
मुंबई में नया साल मनाने के लिए लोग गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव और जुहू बीच पर लोग शाम से ही इकट्ठा होना शुरू हो गए थे. वहां के प्रमुख क्लब, रेस्तरां और समुद्र किनारे के इलाके भी लोगों से पूरी तरह पैक रहे. लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बलों का भारी इंतजाम किया गया था.
