News in Brief

Kareena Kapoor Khan Emotional Post: 2025 फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किल रहा. इंडस्ट्री और फैंस ने अपने कई पसंदीदा कलाकारों को हमेशा के लिए खो दिया. कुछ स्टार्स के साथ ऐसा हुआ, जो जिंदगी भर के लिए उनके लिए एक बड़ा सदमा बन गया. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ भी हुआ. 2025 के आखिरी दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने 2025 को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बताया. 

साथ ही उन्होंने सैफ अली खान के साथ एक फोटो शेयर की, जिसने सभी का ध्यान खींचा. करीना ने लिखा कि 2025 उनके और उनके परिवार के लिए बेहद चुनौती भरा रहा. इसी साल उनके पति सैफ अली खान पर उनके ही घर में जानलेवा हमला हुआ था, जिसने पूरे परिवार को अंदर तक हिला दिया. करीना के मुताबिक, इस घटना का असर सिर्फ उन पर ही नहीं बल्कि उनके बच्चों पर भी गहरा पड़ा. 2025 के आखिरी दिन करीना ने सैफ पर हुए हमले के दर्द को बयां किया. 

सैफ पर हुए हमले से अभी तक उभरी नहीं एक्ट्रेस 

उन्होंने बताया कि नया साल आने से पहले वे पीछे मुड़कर देख रही हैं कि उन्होंने कितना मुश्किल सफर तय किया. करीना ने माना कि ये साल इमोशनली बेहद थकाने वाला रहा. फियर, एंजाइटी और हेल्पलेस जैसे इमोशन्स उनकी लाइफ का हिस्सा बन गए थे. फिर भी उन्होंने और सैफ ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और हर मुश्किल का मिलकर सामना किया. करीना ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जब हम आज साथ बैठकर ये सोचते हैं कि हम साल के आखिरी दिन तक पहुंच गए हैं’. 

20 साल पुराना वो गाना, जो सिर्फ 20 सेकंड में हुआ जबरदस्त वायरल, 1 महीने से खूब कर रहा ट्रेंड, धुन सुनते ही झूमने लगते हैं लोग

करीना के लिए काफी मुश्किलों भरा रहा 2025 

उन्होंने लिखा, ‘तब हमें लगता है कि हमने बहुत लंबा सफर तय किया है. 2025 हमारे बच्चों और पूरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल रहा. लेकिन हमने सिर उठाकर, मुस्कुराते हुए और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर इसका सामना किया’. उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान वे कई बार टूटे, रोए और ईश्वर से लगातार प्रार्थना करते रहे. एक्ट्रेस ने ये भी लिखा कि इस साल ने उन्हें कई अहम सबक सिखाए. करीना के मुताबिक, मुश्किल हालात में इंसान की असली ताकत सामने आती है. 

करीना ने भगवान और फैंस को दिया धन्यवाद 

उन्होंने कहा कि प्यार हर डर से बड़ा होता है और बच्चे हमारी सोच से कहीं ज्यादा मजबूत होते हैं. इस पूरे एक्सपीरियंस ने उनके परिवार को और करीब ला दिया. करीना ने माना कि दर्द के बीच भी उम्मीद और भरोसा बनाए रखना ही सबसे बड़ी जीत है. करीना ने अपने फैंस और शुभचिंतकों का भी दिल से धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि इस मुश्किल समय में उन्हें जिस तरह का प्यार और सपोर्ट मिला, वे कभी नहीं भूलेंगी. करीना ने दोस्तों, चाहने वालों और उन सभी लोगों का आभार जताया, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे. 

करीना के पोस्ट को फैंस ने किया खूब पसंद 

साथ ही उन्होंने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया, जिसने उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने की हिम्मत दी. अपने पोस्ट के आखइरी में करीना ने नए साल 2026 को लेकर उम्मीद जताई. उन्होंने लिखा कि वे अब नए जोश, ग्रेटिट्यूड और पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं. फिल्मों के लिए उनका जुनून पहले जैसा ही कायम है. करीना ने हमेशा की तरह ‘क्लाइम्बिंग आर्ट’ में रहने की बात कही और सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं. उनके पोस्ट पर अब तक ढेर सारे लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं.