News in Brief

India today hindi news: नया साल शुरू हो चुका है, लेकिन पाकिस्तान फिर भी अपनी पुरानी रणनीति को पकड़कर बैठा है. गुरुवार के दिन पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स की तरफ से 2025 के दौरान हुई भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को लेकर झूठे दावे किए गए हैं. जिनमें पाकिस्तान की तरफ से अमृतसर एयरबेस और ब्यास स्थित ब्रह्मोस के ठिकाने पर हमले के पहले और बाद की झूठी फोटो शेयर की जा रही हैं. हालांकि, कुछ आजाद एक्सपर्ट ने व्यापक रूप से मौजूद सैटेलाइट फोटो का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी दावों की धज्जियां उड़ा दी. 

ऑपरेशन सिंदूर 
इन फोटो में उन जगहों को बिना किसी नुकसान के दिखाया गया, जिसको लेकर पाकिस्तान के सोशल मीडिया हैंडल झूठा दावा कर रहे थे. इसको पाकिस्तान की वहीं पुरानी हरकत माना जा रहा है, जिसको वो पिछले साल मई से लगातार करते आ रहे हैं. दरअसल, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों के अलावा 11 बेहद महत्वपूर्ण सैन्य हवाई अड्डों पर हमला किया था. जिसके सबूत भारत ने उनके इन ठिकानों की पहले और बाद की तस्वीरों पेश कर के दिए. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में आतंकी हमले के बाद कड़ी कार्रवाई के तौर पर किया था. गुरुवार को पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ने दावा किया कि पाक ने फतह मिसाइल का इस्तेमाल कर अमृतसर में वायुसेना स्टेशन के हैंगर और ब्यास में ब्राह्मोस के अड्डे को नष्ट किया है. 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका, जब भारत-पाक ने साझा की न्यूक्लियर ठिकानों की लिस्ट; क्या है वजह?

Add Zee News as a Preferred Source

क्या बोले एक्सपर्ट?

लेकिन विशेषज्ञों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से जिन जगहों को लेकर दावा किया जा रहा है वो झूठे हैं और कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ. पाकिस्तान की तरफ से जो फोटो शेयर किए जा रहे हैं वो वायुसेना स्टेशन हैंगर के निर्माण से पहले और बाद के हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भू-खुफिया विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से किया गया ये अभी तक का सबसे मूर्खतापूर्ण झूठा प्रचार है. एक दूसरे ओपन सोर्स इंटेलिजेंस ने भी पाकिस्तान के इन झूठे दावों की निंदा की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी हार से हताश है क्योंकि पाकिस्तान 2025 में कोई भी सैटेलाइट फोटो नहीं दिखा सका था. इसलिए अब निर्माण से पहले और बाद की फोटो जारी कर इसको नुकसान के तौर पर दिखा रहा है.