News in Brief

Ikkis Box Office Collection Day 1: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका अंदाजा फिल्म की पहले दिन की कमाई से लगाया जा सकता है. इस फिल्म ने पहले ही दिन दर्शकों के इमोशन्स को गहराई से छू लिया. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि धर्मेंद्र को बड़े पर्दे पर देखने का आखिरी मौका है. 

यही वजह रही कि बड़ी संख्या में उनके फैंस थिएटर पहुंचे. रिलीज का दिन कई लोगों के लिए बेहद इमोशनल रहा. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का जबरदस्त दबदबा बना हुआ है, इसके बावजूद ‘इक्कीस’ ने अपनी अलग पहचान बनाई. ‘धुरंधर’ के साथ स्ट्रांग कॉम्पिटिशन के बीच भी ‘इक्कीस’ ने पहले दिन बंपर ओपनिंग कर मेकर्स का दिल खुश कर दिया. फिल्म की कहानी से दर्शकों का जुड़ाव और किरदारों ने इस फिल्म को खास बना दिया. 

‘धुरंधर’ को सीधी टक्कर दे रही ‘इक्कीस’

इस फिल्म की एक और खास बात ये है कि इससे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने किया है. वहीं, अगर इस फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘इक्कीस’ ने पहले दिन करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की. ये आंकड़ा इसलिए भी अहम है क्योंकि ज्यादातर स्क्रीन ‘धुरंधर’ के पास हैं. इसके बावजूद फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी करीब 31.94 फीसदी रही. 

AI के जाल में फंसी हिंदी सिनेमा की ये मशहूर हस्ती, फर्जी VIDEO से मचा बवाल, बोले- ‘मेरी इमेज खराब करने की कोशिश…’

पहले दिन ‘इक्कीस’ ने की बंपर ओपनिंग

मौजूदा हालात को देखते हुए यो ओपनिंग फिल्म के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है. फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशवल पोस्ट्स की बाढ़ आ गई. बता दें, धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 की उम्र में हुआ था. फैंस ने ‘इक्कीस’ को उन्हें दी गई एक सम्मानजनक विदाई बताया. कई लोगों ने लिखा कि आखिरी बार उन्हें पर्दे पर देखना एक बेहद इमोशनल एक्सपीरियंस रहा, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे.

सच्ची घटना पर आधारित है ये फिल्म 

क्रिटिक्स से भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, खासतौर पर धर्मेंद्र की दमदार मौजूदगी की जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की अनकही सच्ची कहानी पर आधारित है. धर्मेंद्र इसमें एमएल खेतरपाल के किरदार में नजर आए हैं. अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं. अब देखना ये है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कितनी कमाई कर सकती है.