
Dharmendra Last Interview: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन पिछले साल नवंबर में 89 की उम्र में हुआ. उनके जाने के बाद फैंस आज भी उन्हें याद कर रहे हैं. इसी बीच 1 जनवरी को उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हो चुकी है, जिसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. पहले दिन फिल्म ने अच्छी ओपनिंग कर हर किसी का दिल जीत लिया. अपनी रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ की शानदार ओपनिंग की और आने वाले दिनों अच्छी कमाई कर सकती है.
फिल्म में धर्मेंद्र के अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म में उनके किरदार को लोग एक इमोशनल श्रद्धांजलि के तौर पर देख रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी आखिरी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं और साथ ही लोगों से इसे जरूर देखने की रिक्वेस्ट भी की. धर्मेंद्र ने कहा कि उनकी एक फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज आ रही है, उसे सभी लोगों को देखना चाहिए क्योंकि ये दिल को छू लेने वाली और बहुत अच्छी फिल्म है.
Dharmendra Ji’s Last Message
Add Zee News as a Preferred Source![]()
In his final interview, #Dharmendra ji spoke about #Ikkis with pride and conviction.
It’s a brilliant film. Everyone should watch it.
Not just words this was the last message of a legend to cinema lovers.
His voice may fade, but his legacy… pic.twitter.com/eRDsH0eFna— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) January 1, 2026
वायरल हो रहा धर्मेंद्र का आखिरी इंटरव्यू
उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन की भी तारीफ की. ये फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इस फिल्म से धर्मेंद्र के जिगरी दोस्त अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. फिल्म बॉर्डर पर बनी है और युद्ध के समय की कहानी है, जिसे देखने के बाद लोगों की भावनाएं गहरी हो जाती हैं. वायरल हो रहे इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने कहा, ‘‘इक्कीस’ फिल्म श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट की है, जो बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं और उन्होंने पहले भी कई शानदार फिल्में बनाई हैं’.
‘ये बुरे इरादों वाली प्रोपेगैंडा फिल्म है…’ ‘धुरंधर’ को लेकर यूजर ने बोले कड़वे बोल, फिल्ममेकर ने जमकर लगाई लताड़, बोले- ‘हम इंडियन…’
फैंस से फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की
धर्मेंद्र ने दर्शकों से रिक्वेस्ट की कि फिल्म जरूर देखें, क्योंकि इसमें दिल की गहराई से भावनाएं भरी हैं. वे खुद इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे. धर्मेंद्र ने ये भी बताया कि ये फिल्म सिर्फ भारत के लोगों के लिए नहीं बल्कि दूसरे देशों के लोगों के लिए भी बेहद जरूरी है. फिल्म की कहानी, अभिनय और निर्देशन सभी को एक साथ जोड़ती हैं. उन्होंने कहा कि अगर कहीं उन्हें कोई गलती हुई हो तो दर्शक उन्हें माफ कर दें और फिल्म का सपोर्ट करें. धर्मेंद्र और श्रीराम राघवन पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं.
परिवार के लिए बहुत मायने रखती है ये फिल्म
दोनों साथ में ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं. वहीं, उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को रिलीज के बाद से ही क्रिटिक्स और दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. धर्मेंद्र के परिवार और फैंस के लिए ये फिल्म बहुत मायने रखती है. क्योंकि ये उनके करियर की आखिरी फिल्म है. इस इंटरव्यू में उनका विनम्र और दिल से दिया गया मैसेज लोगों के दिल को छू रहा है. इस वजह से फिल्म को देखने की रिक्वेस्ट हर तरफ फैल रही है और लोग इस फिल्म को थिएटर्स में देखने का मन बना रहे हैं.
