
Akshay Kumar Rani Mukerji Film: अक्षय कुमार के लिए साल 2026 धमाकेदार होने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की बिगेस्ट फ्रेंचाइजी फिल्म के तीसरे पार्ट में 90 के दशक की खूबसूरत हसीना की एंट्री होने वाली है. इस एक्ट्रेस की खिलाड़ी कुमार की फिल्म में एंट्री हाल ही में हुई साल की सबसे बड़ी कास्टिंग में से एक मानी जा रही है.
90 की इस हसीना की एंट्री
अब आप सोच रहे होंगे कि ये फिल्म कौन सी है. कहा जा रहा है कि रानी और अक्षय कुमार को एक साथ मेकर्स ने ‘ओह माय गॉड 3’ के लिए सिलेक्ट कर लिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रानी मुखर्जी को इस फिल्म के लिए फाइनलाइज कर लिया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि इसमें रानी मुखर्जी की एंट्री से इमोशनल इंटेसी बढ़ जाएगी.
2026 के मिड में शुरू होगी शूटिंग
कहा जा रहा है कि ‘ओह माय गॉड 3’ फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी शूटिंग 2026 के मिड तक शुरू हो जाएगी. सूत्रों की मानें तो निर्देशक अमित राय जिन्होंने ‘ओएमजी 2’ बनाई थी. उन्होंने इस बार बड़ी सामाजिक रूप से प्रासंगिक मूवी की कहानी तैयार की है. खबरों की मानें तो अमित राय चाहते हैं कि इस बार की मूवी पहले से ज्यादा बड़ी हो.फिर चाहे बात एक्टिंग की हो या इमोशंस की.
2026 शुरू होते ही सलमान खान को लगा तगड़ा झटका, लीक हो गया मचअवेटेड मूवी का VIDEO
दोनों पार्ट ने तोड़े रिकॉर्ड
ये फिल्म पहली बार थिएटर में साल 2012 में आई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन 149.90 करोड़ किया था . इसके बाद ‘ओह माय गॉड 2’ साल 2023 में आई थी. जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 220 करोड़ था यानी कि दोनों मूवीज ने कुल मिलाकर 369.9 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में फैंस इस फिल्म के तीसरे पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अक्षय कुमार आखिरी बार ‘कनप्पा’ मूवी में नजर आए थे. इस मूवी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई. यही हाल इससे पहले आई ‘स्काई फोर्स’ मूवी का हुआ था. जबकि रानी मुखर्जी ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नार्वे’ में दिखी थीं. ये साल 2023 में आई थी.
