News in Brief

Deepika Ranveer New Year 2026 Celebration: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए बीता साल और 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही है. ये दोनों सितारे नए साल का जश्न न्यूयॉर्क में मना रहे हैं जिसकी इनसाइड फोटोज वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दीपवीर डांस फ्लोर पर कभी एक दूसरे को गले लगाते तो कभी कोजी होते हुए नजर आए.

मैचिंग लुक में दीपिका-रणवीर

इस मौके पर दीपिका और रणवीर दोनों मैंचिंग ब्लैक कलर के आउटफिट में एक दूसरे के साथ काफी क्यूट और रोमांटिक अंदाज में नजर आए. ये दोनों धुरंधर की सक्सेस के बाद न्यूयॉर्क में है और नए साल का धमाकेदार वेलकम भी वहीं पर किया. हालांकि ना तो दीपिका और ना ही रणवीर ने नए साल के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की…लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी धमाकेदार पार्टी के फोटोज लगातार वायरल हो रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

फैंस संग खिंचवाई फोटो

दीपवीर के नए साल के जश्न की तस्वीरों के दीपिका पादुकोण फैन क्लब ने शेयर किया है. जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं.इन दोनों अपने फैंस के साथ भी फोटोज क्लिक करवाईं. जिसमें दोनों सितारे कैमरे के सामने मु्स्कुराते हुए पोज देते दिखाई दिए. 

fallback

 

किया कोजी डांस

नए साल के जश्न में दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे के साथ कोजी डांस भी किया. जिसकी फोटोज आप यहां पर देख सकते हैं. इन फोटो में कभी रणवीर और दीपिका एक दूसरे को गले लगा रहे हैं तो कभी एक दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए.

fallback

2 घंटा 20 मिनट की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, कई साल पहले तोड़ चुकी रिकॉर्ड्स, खौफ से थर्राई ‘धुरंधर’, 15 साल बाद दोबारा हो रही रिलीज

 

दीपिका ने बनाए मोदक

इससे पहले धुरंधर की सक्सेस को सेलिब्रेट करने ये दोनों स्टार्स शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट भी गए थे. जिसमें दीपिका ने शेफ की मदद से रणवीर के लिए मोदक बनाया. इस वीडियो को शेफ विकास ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें दीपवीर शेफ विकास खन्ना संग मिलकर धुरंधर का जश्न एक साथ मनाते दिखे.आपको बता दें, ‘धुरंधर 2’ इसी साल 19 मार्च को रिलीज हो रही है. ऐसे में बाकी मेकर्स खौफ में है.