News in Brief

Aaj Ka Mausam: देश में नए साल की शुरुआत से ही शीत लहर और भारी हिमपात की स्थिति बन गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पर्वतीय राज्यों में फिर से हिमपात की संभावना जताई है, वहीं शीत लहर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक फैलने की आशंका है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जबकि दिल्ली एनसीआर समेत अन्य मैदानी इलाकों में भी शीत लहर और घने कोहरे का अनुमान है.

हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की चेतावनी

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी दी है, जहां इन क्षेत्रों के कई इलाकों में बर्फ की चादर बिछी हुई है. जम्मू और कश्मीर के चंबा, मनाली, भदरवाह और गुलमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर भी भारी बर्फबारी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इन पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

वहीं दिल्ली-एनसीआर में IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें ठंडी हवाओं और कोहरे की संभावना जताई गई है. आईएमडी के मुताबिक, 7 जनवरी तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में घने कोहरे और शीत लहर की आशंका बनी हुई है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ रहा है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 5 से 7 दिनों तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में शीत लहर और कोहरे का दोहरा प्रभाव पड़ने की आशंका है, जिससे दृश्यता कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे जमीन के दस्तावेज, खरीद-बिक्री और लोन मिलने में होगी आसानी

वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है, जहां सुबह और रात के समय ठंड विशेष रूप से भीषण रहने की संभावना है. वहीं, उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट हो सकती है. यात्रियों को इन इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.