
अर्चना पूरन सिंह इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के कारण ही नहीं बल्कि अपने व्लॉग्स की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वह पति परमीत सेठी और दोनों बेटों के साथ मिलकर यूट्यूब चैनल चलाती हैं. इस वक्त अर्चना पति, दोनों बेटों और उनकी गर्लफ्रेंड्स के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं. इसी वेकेशन पर परमीत सेठी ने ऐसा जोक मार दिया, जिससे अर्चना चिढ़ गईं और मजाक में तलाक की धमकी दे डाली. यह तब हुआ, जब पूरा परिवार लंदन में विंटर वंडरलैंड में न्यू ईयर मना रहा था.
दरअसल, अर्चना अपने परिवार के साथ लंदन के विंटर वंडरलैंड में नया साल मना रही हैं. उनके साथ परमीत, बेटे आर्यमान और आयुष्मान सेठी और उनकी गर्लफ्रेंड्स योगिता बिहानी और समीक्षा भी मौजूद थीं.व्लॉग में पूरी फैमिली रिलेक्स नजर आ रही है. वेकेशन को एन्जॉय कर रही है. फूड एन्जॉय कर रही है और बातचीत कर रही है. सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई जब परिवार एम्यूजमेंट पार्क के एक पॉड में गया. वहां परमीत ने एक डैड जोक मारा, जिसमें कोलन का जिक्र था. सब हंसने लगे, लेकिन अर्चना को यह मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने तुरंत कहा, “इस बात पर तलाक हो सकता है.”
इसके बाद अर्चना ने बताया कि उन्हें टॉयलेट ह्यूमर बिल्कुल पसंद नहीं है. परमीत ने मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा, “इसीलिए तो करता हूं.” अर्चना हंसते हुए मजाक को और आगे ले गईं और साफ कर दिया कि वह बिल्कुल भी सीरियस नहीं हैं. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है मैं इस जोक पर इन्हें तलाक दे सकती हूं. मुझे लगता है ये अलाउड है.”
मजाक के अलावा, अर्चना ने विंटर वंडरलैंड के बारे में अपनी सच्ची राय भी शेयर की. उन्होंने इसकी तुलना भारतीय मेले से की और कहा कि यह वैसा ही है, बस बड़ा और कूल है. हालांकि, हर अनुभव उन्हें पसंद नहीं आया. परिवार जब फेरिस व्हील पर गया तो वह बीच में ही रुक गई, जबकि उन्होंने करीब 8,000 रुपये खर्च किए थे. अर्चना ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “ये कोई मजा नहीं है. ये तो पैसा बर्बाद है. गाइज, कभी ट्राई मत करना.”
