News in Brief

Assembly Elections: 2026 में असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे बड़े और हॉटस्पॉट राज्यों और केंद्र शाषित पुडुचेरी में चुनाव होने हैं. मार्च के अंत तक चुनावी कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है. बंगाल में सरकार बनाने का दम भरने वाले बीजेपी नेता तमिलनाडु में भी पार्टी की दमदार मौजूदगी दिखाने का दावा कर रहे हैं. बीजेपी के सीनियर नेता और गृह मंत्री अमित शाह लंबे समय से बंगाल और तमिलनाडु में एक्टिव हैं. अपने हालिया तमिलनाडु दौरे में अमित शाह ने तमिलनाडु की डीएमके सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताते हुए सीएम स्टालिन पर हमला बोला है. 

पूरे भारत में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु में है: शाह

तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आने वाले चुनावों में, बीजेपी, AIADMK और हमारी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर कांग्रेस और DMK को आखिरी टक्कर देने के लिए एक मजबूत गठबंधन बनाने जा रही है. DMK सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है. अगर पूरे भारत में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है, तो दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु में है.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

तमिलनाडु का सियासी गुणागणित 

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटे हैं. अबतक यहां डीएमके और एआईडीएमके के बीच सीधा मुकाबला रहा है. इस बार 2026 में एक्टर विजय द्वारा शुरू की गई नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने सियासी समर को भले ही त्रिकोणीय न बनाया हो लेकिन दिलचस्प जरूर बना दिया है.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं की ताबड़तोड़ हत्याओं की असल वजह क्या? तस्लीमा नसरीन ने बताया

सत्ताधारी डीएमके कांग्रेस की पुरानी और पारंपरिक सहयोगी है. यूपीए गठबंधन से लेकर इंडिया अलांयस तक लोकसभा चुनावों और विधानसभा  चुनाव में दोनों के बीच गठबंधन रहा है. वहीं बीजेपी, एआईएडीएमके के बीच एनडीए यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस के जन्म के समय से ही नाता रहा है. बड़े मुद्दों की बात करें तो यहां हिंदी तमिल भाषा विवाद, एसआईआर और एंटी इनकमबेंसी निर्णायक हो सकते हैं.

तमिलनाडु उन राज्यों में है जिनके लिए कहा जाता है कि वहां एक बार डीएमके तो अगली बार एआईएडीएमके की सरकार बनती है, लेकिन चुनावों  में जनता ही जनार्दन होती है. ऐसे में आखिरी फैसला जनता ही अपना वोट डालकर सुनाएगी.