News in Brief

VB-G RAM G Scheme: केंद्र सरकार ने दो दशक पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह नया बिल विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB–G RAM G)  लाई. जिसका कांग्रेस पार्टी नाम सुनने के साथ ही यानी शुरुआत से विरोध कर रही है. मोदी सरकार का कहना है कि वो MGNREGA की जगह ऐसा फ्रेमवर्क लाई है, जिसका मकसद ग्रामीण रोजगार और विकास को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय विजन के साथ जोड़ना है. अब मोदी सरकार ने मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया  है कि कांग्रेस पार्टी सरकार की मुहिम का विरोध क्यों कर रही है.

कांग्रेस क्यों कर रही विरोध?

बीजेपी के नेता VB-जी राम जी योजना को लेकर गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाने वाले हैं. इसको लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियां को लेकर दूर किया जाएगा। इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान सामने आया है. गिरिराज सिंह ने कहा, ‘योजना तो बहुत बढ़िया है, कांग्रेस पार्टी इसका विरोध क्यों कर रही है, इसकी वजह ये है कि कांग्रेस पार्टी को इस योजना में भगवान राम का नाम शामिल किए जाने के कारण आपत्ति है.’

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं की ताबड़तोड़ हत्याओं की असल वजह क्या? तस्लीमा नसरीन ने बताया

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस के नेता, विकसित भारत-गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी का विरोध बस एक इसी वजह से कर रहे हैं क्योंकि इस योजना से भगवान श्री राम का नाम जुड़ा हुआ है. ये बात कांग्रेस को अच्छी नहीं लगी, इसलिए पहले वाली योजना से बेहतर प्रावधान होने के बावजूद वो इसका विरोध कर रहे हैं.

वीबी-जी राम जी में क्या नया है?

आपको बताते चलें कि वीबी-जी राम जी योजना का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार दिवसों को 100 से बढ़ाकर 125 करना है. गिरिराज सिंह ने साथ ही यह भी कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के शासन के दौरान कांग्रेस ने रोजगार दिवसों को बढ़ाने के बारे में कभी नहीं सोचा था. अब मोदी सरकार श्रमिक वर्ग के लिए नई योजना लाई है वो हर मायने में उनकी योजना से बेहतर है. पर कांग्रेस को नाम से आपत्ति है इसलिए विरोध कर रही है.

‘मनरेगा बचाओ’

मनरेगा की जगह केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए वीबी जीरामजी बिल के खिलाफ कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ’ संग्राम शुरू करने जा रही है. कांग्रेस ने 10 जनवरी से 25 फरवरी तक तीन चरणों में देशव्यापी अभियान चलाने का ऐलान किया है. इसके तहत पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर धरना और रैलियों का का आयोजन किया जाएगा. 

देशव्यापी प्रदर्शन

पहले चरण में 10 जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी और 11 जनवरी को कांग्रेस नेता जिला मुख्यालय या गांधी/अंबेडकर मूर्ति पर पर एक दिन का उपवास रखेंगे. दूसरा चरण 12 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान ग्राम पंचायत के स्तर पर चौपाल का आयोजन होगा. इसके साथ ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की चिट्ठी कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम प्रधान  रोजगार सेवक और मनरेगा मजदूरों को सौंपेंगे. 30 जनवरी को शहीद दिवस के दिन वार्ड स्तर पर धरना दिया जाएगा.