बांग्लादेश में चुनावी माहौल अपने चरम पर है. इसी बीच इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स बताती हैं कि जमात-ए-इस्लामी का पुराना हवाला नेटवर्क, जो कुछ समय से शांत था, अब चुनावों से पहले फिर से पूरी ताकत से काम कर रहा है.ये नेटवर्क टेरर ग्रुप्स को फंड देने का बड़ा जरिया रहा है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, “इंटेलिजेंस इनपुट्स से पता चलता है कि जमात-ए-इस्लामी का सबकॉन्टिनेंटल हवाला नेटवर्क, जो कई टेरर ग्रुप्स के लिए फंड जुटाने का मुख्य ज़रिया रहा है, चुनावों से पहले एक बार फिर एक्टिव हो गया है.”
टेरर ग्रुप्स को फिर से खड़ा करने की साजिश
जमात का ये नेटवर्क लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के लिए पैसा इकट्ठा कर रहा है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपना काफी इंफ्रास्ट्रक्चर खो दिया था. ISI ने जमात को ऑर्डर दिया है कि वो ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाए. एक इंटेलिजेंस अधिकारी ने IANS को बताया, “जमात की कई देशों में बहुत बड़ी पहुंच है. इसके अनगिनत फॉलोअर्स और हमदर्द सबसे बड़े डोनर हैं. जमात इस बहाने पैसा इकट्ठा करती है कि वह धर्म को आगे बढ़ाना चाहती है, लेकिन असल में, कम से कम 90 परसेंट फंड का इस्तेमाल हिंसा भड़काने और टेरर ग्रुप्स को सपोर्ट करने के लिए किया जाता है.”
बांग्लादेश चुनावों में ISI का बड़ा प्लान
ISI बांग्लादेश में जमात को सत्ता में लाने के लिए हिंसा भड़का रहा है. ये फंड का इस्तेमाल टेरर ट्रेनिंग और चुनावों में धांधली के लिए कर रहा है. जमात BNP के पीछे खड़ी है और ISI चुनाव टालने की कोशिश कर रहा है. IANS की रिपोर्ट में अधिकारी ने कहा, “ISI एक बड़ा गेम खेल रहा है जिससे वह जमात को जिताना चाहता है. अभी, जमात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पीछे है. इसी वजह से ISI ने हिंसा भड़काने की कोशिश की है ताकि चुनाव टाल दिए जाएं.”
भारत के लिए बढ़ती चिंताये
ये डेवलपमेंट भारत के लिए खतरा है, क्योंकि जमात जम्मू-कश्मीर में भी फंड भेजने की कोशिश करेगा. ISI महिलाओं और युवाओं को ओवरग्राउंड वर्कर्स बनाने का प्लान बना रहा है.साथ ही, बांग्लादेश से भारत के नॉर्थ-ईस्ट और पश्चिम बंगाल को निशाना बनाया जा सकता है. IANS के अनुसार, “इस डेवलपमेंट ने भारतीय हलकों में चिंता बढ़ा दी है. इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी का कहना है कि जमात बड़ी संख्या में और दुनिया भर से पैसा जमा कर सकती है.”
