Umar Khalid: सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली दंगों से संबंधित मामले में उमर खालिद समेत बाकी आरोपियों की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया गया. मामले को लेकर शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत नहीं दी गई है, जबकि 5 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है. SC के इस फैसले पर अब उमर खालिद की प्रतिक्रिया सामने आई है. उसका कहना है कि अब जेल ही उसका जीवन है.
‘अब जेल ही उनका जीवन है…’
उमर खालिद के साथी बंज्योस्ना लाहिड़ी का कहना है कि उमर को उनके साथ बाकी आरोपियों को जमानत मिलने पर खुशी और राहत मिली है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जेल अब उनका जीवन बन गया है. बंज्योस्त्रा लाहिड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उमर खालिद की प्रतिक्रिया शेयर करते हुए लिखा,’ मुझे उन सभी के लिए बेहद खुशी है जिन्हें जमानत मिल गई. बहुत राहत मिली.’ जब उन्होंने खालिद को बताया कि वह अगले दिन मुलाकात के लिए आएंगी, तो खालिद ने जवाब दिया,’ अच्छा-अच्छा, आ जाना. अब यही जिंदगी है.’
ये भी पढ़ें- ‘एक पार्ट टाइम नेता भारत केवल नफरत फैलाने के लिए आते हैं….,’ वोट चोरी पर गौरव भाटिया का विपक्ष पर हमला, बंगाल को बताया जंगलराज
उमर खालिद को नहीं मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने साल 2020 के नॉर्थईस्ट दिल्ली दंगों के मामले में बड़ी साजिश रचने के आरोप में एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया.
“I am really happy for the others, who got bail! So relieved”, Umar said.
“I’ll come tomorrow for Mulaqat”, I replied.
“Good good, aa jana. Ab yahi zindagi hai”.#UmarKhalid
— banojyotsna … (@banojyotsna) January 5, 2026
कोर्ट का मानना था कि उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत प्राइमा फेसी मामला (Prima Facie Case) बनता है. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी गई है.
ये भी पढ़ें- भारत को अपनी रक्षा का हक, पाकिस्तान को एस जयशंकर ने लगाई लताड़; चीन को भी नहीं बख्शा
CAA विरोध प्रदर्शन में हिंसा
बता दें कि नॉर्थईस्ट दिल्ली में फरवरी साल 2020 में नागरिकता सशधिन अधिनियम (CAA)के विरोध प्रदर्शनी के दौरान हुई हिंसा में 53 लोगों की जान चली गई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इन सभी 7 आरोपियों पर UAPA और इंडियन पेनल कोड की कई सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया गया. अभियोजन पक्ष का आरोप है कि वे दंगों के पीछे के मुख्य साजिशकर्ताओं में से थे.
