News in Brief

Sabarimala temple: सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से देवास्वोम बोर्ड के पूर्व सदस्य केपी शंकर दास को बड़ा झटका लगा है. जहां सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शंकर दास की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने केरल हाईकोर्ट के आदेश में उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी. जस्टिस दीपांकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई करते हुए कड़ी टिप्पणी की है. जस्टिस दीपांकर ने कहा कि आपने तो भगवान को भी नहीं छोड़ा.  

कोर्ट की तरफ से ये भी साफ किया कि देवास्वोम बोर्ड के सदस्य के नाते शंकर दास की पूरे मामले में जिम्मेदारी बनती है, जिसके चलते वो चोरी के मामले में अपनी भूमिका से पल्ला नहीं झाड़ सकते हैं. हालांकि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह जरूर कहा गया किया कि केरल हाईकोर्ट के आदेश में शंकर दास की उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आधार पर नरमी बरती थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट की टिप्पणियों को सही ठहराते हुए उनको हटाने से इनकार कर दिया. 

हाईकोर्ट की टिप्पणी
आपको बता दें कि सबरीमाला मंदिर में सोने की चोरी के मामले केरल हाईकोर्ट ने कहा था कि केपी शंकर दास और के विजयकुमार आपराधिक साजिश से बच नहीं सकते है. जिसके बाद शंकर दास ने हाईकोर्ट की इसी टिप्पणी को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया गया और अपील को खारिज कर दिया गया. केरल के सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर से कई किलो सोने की चोरी और कुछ कीमती सामानों के गायब होने का मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

वासु और पद्म कुमार  गिरफ्तार
मंदिर से चोरी हुआ सोना 1998-99 में यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या की तरफ से दान की गई द्वारपाल मूर्तियों पर लगी परत का बड़ा हिस्सा था. चोरी की घटना के बाद केरल हाईकोर्ट ने दखल दिया जिसके बाद एक उच्च स्तरीय जांच शुरू की गई थी. एसआईटी इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही है, जिसमें अभी तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. एसआईटी ने अभी तक एन.वासु और ए.पद्मकुमार को गिरफ्तार किया है जो त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी के वरिष्ठ नेता हैं. 

इनपुट–आईएएनएस 

यह भी पढ़ें: शादी समारोह में बैठे थे AAP के सरपंच, दो बदमाश आए और गोली मारकर की हत्या, मर्डर वीडियो से पसरा खौफ