News in Brief

Diljit Dosanjh All Time Best Movies: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ आज फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है. उन्होंने अपने दम पर फिल्मी दुनिया में एक खास पहचान बनाई है. पंजाबी फिल्मों से लेकर हिंदी फिल्मों तक दिलजीत दोसांझ ने काम किया है. दिलजीत 6 जनवरी 2026 को 42 साल के होने वाले हैं. इस मौके पर आज हम आपको एक्टर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. 

‘अमर सिंह चमकीला’
दिलजीत दोसांझ की साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लोग काफी पसंद करते हैं. इस फिल्म में दिलजीत के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आई थी. दोनों के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 7.8 रेटिंग दी है. फिल्म अमर सिंह चमकीला की कहानी पंजाबी सिंगर की जिंदगी पर आधारित है. अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो एक बार जरूर इसे देख सकते हैं. इसे आप कभी भी फ्री वक्त में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

‘जोगी’
साल 2022 में रिलीज हुई अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जोगी’ को आप जरूर देख सकते हैं. यह एक पीरियड ड्रामा 1984 के सिख विरोधी दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह फिल्म भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद की घटनाओं पर आधारित है, जब अलग-अलग धर्मों के तीन बहादुर दोस्त अपने शहर के लोगों को बचाने के नेक काम के लिए एक साथ आते हैं. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, हितेन तेजवानी और एमीरा दस्तूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 

‘हौसला रख’
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘हौसला रख’ को भी आप एक बार जरूर देख सकते हैं. यह फिल्म एक मजेदार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे दिलजीत दोसांझ की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.3 रेटिंग मिली है. हौसला रख फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़के की है, जो कनाडा में अपने 7 साल के बेटे की अकेले ही परवरिश करता है. इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. अगर आप इसे देखने चाहते हैं तो इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. 

fallback

‘पंजाब 1984’
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘पंजाब 1984’ को भी अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यह एक शानदार फिल्म है. पंजाब 1984 पंजाबी भाषा की एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो उस समय की घटनाओं पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी एक मां और बेटे के इमोशनल रिश्ते को दिखाती है. फिल्म को आईएमडीबी ने 8.3 रेटिंग दी है और इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. 

फिल्लौरी 
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘फिल्लौरी’ भी दिलजीत दोसांझ की बेस्ट फिल्मों में से एक हैं. यह एक फैंटेसी कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत के साथ अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं. अंशई लाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म आज की लव स्टोरी को पिछली लव स्टोरी के साथ जोड़ती है, जिसमें अधूरे प्यार के दर्द और फिर से मिलने की चाहत को दिखाया गया है. इस फिल्म को आप जियो होटस्टार पर देख सकते हैं.