
Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा नेता नवनीत राणा के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें राणा ने देश की जनसाख्या को लेकर हिंदुओं से कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने का आग्रह किया था. बता दें, राणा ने कहा था कि भारत की जनसंख्या बढ़ाने के लिए हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए ताकि पाकिस्तान जैसी स्थिति न बन जाए.
औवैसी ने भाजपा नेता पर साधा निशाना
ओवैसी ने राणा का नाम लिए बिना कहा कि उनके खुद के 6 बच्चे हैं और उन्होंने सवाल किया कि उन्हें आठ बच्चे पैदा करने से क्या रोक रहा है? ओवैसी ने महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली के दौरान कहा कि मेरे छह बच्चे हैं और मेरी दाढ़ी सफेद हो रही है. किसी ने कहा था कि चार बच्चे होने चाहिए. चार ही क्यों? आठ बच्चे पैदा करो, कौन रोक रहा है?
ओवैसी ने आगे कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी अधिक बच्चे पैदा करने का समर्थन किया था. सभी कह रहे हैं कि और बच्चे पैदा करो, तुम अभी क्यों नहीं कर रहे?” ओवैसी ने कहा कि मैं तुम्हें चुनौती देता हूं कि तुम 20 बच्चे पैदा करो. यह कैसा मजाक है?
ये भी पढ़ें: ‘परिवार से होनी चाहिए लव जिहाद को रोकने की शुरुआत…’ RSS चीफ मोहन भागवत ने बताया फॉर्मूला
बता दें, नवनीत राणा ने पहले यह बयान दिया था कि कुछ लोगों की कई पत्नियां और बच्चे होते हैं, जिससे उनकी जनसंख्या बढ़ती रहती है. उन्होंने हिंदुओं से कम से कम तीन से चार बच्चे पैदा करने का आह्वान किया था, ताकि भारत को पाकिस्तान में बदलने की कोशिशों का मुकाबला किया जा सके. राणा के बयान ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया.
ये भी पढ़ें: ट्रंप कर सकता है तो आपको भी करना पड़ेगा… PAK में घुसकर मुंबई हमले के जालिमों को वापस लाओ: ओवैसी
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरएसएस और भाजपा की सोच की आलोचना करते हुए कहा कि हमें आंकड़ों के मामले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, न कि अवैज्ञानिक तरीके से. टैगोर ने यह भी कहा कि भारत में जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर मुद्दा है और जिन राज्यों में जनसंख्या स्थिर नहीं हो पा रही है, वहां समस्याएं बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा की इस तरह की बेतुकी सोच का अंत होना चाहिए.

