
Arjun Bijlani Post After father in Law Death: नए साल के पहले दिन अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और उनके परिवार के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अर्जुन बेटे और वाइफ के साथ न्यू ईयर मनाने दुबई गए थे. लेकिन, अचानक ससुर की मौत की खबर मिली और वो आनन-फानन में वहां से मुंबई लौट आए. अर्जुन के ससुर राकेश चंद्र स्वामी को स्ट्रोक आया था.
5 दिन बाद लिखा दिल टूटने वाला पोस्ट
ससुर की मौत के बाद अर्जुन और उनके परिवार ने 5 जनवरी को उनकी याद में प्रेयर मीट रखी. जिसमें परिवार को लोग, रिश्तेदारों के अलावा टीवी जगत की कई हस्तियां पहुंची थीं.जिसमें अर्जुन की वाइफ नेहा का हाल बेहाल नजर आया. ससुर की मौत के 5 दिन बाद अर्जुन ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में एक्टर ने ऐसी बात लिख दी कि आपका दिल भर आएगा.
आप चिंता मत करना…
अर्जुन बिजलानी ने अपने ससुर और परिवार के साथ की कुछ पुरानी 6 तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें सभी हंसते मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- ‘ शांति पापा! आपकी बातें और सीख हमेशा हमारे साथ रहेगी. नेहा और अयान का पूरा ध्यान रखूंगा चिंता मत करना. लव यू ऑलवेज. श्री राकेश चंद्र स्वामी. 1956 से 2026. ओम शांति.’
सिलेब्स दे रहे श्रंद्धाजलि
अर्जुन ने जैसे ही ये दिल टूटने वाला पोस्ट लिखा तो उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्त ने उनसे ससुर को नम आंखों से श्रद्धांजलि देने लगे. पूजा बनर्जी, करण कुंद्र, टीना दत्ता, सोफी चौधरी, मौनी रॉय, दिव्या अग्रवाल और राहुल वैद्य ने हाथ जोड़ने वाले आइकन शेयर किया.
73 की उम्र में ससुर की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन बिजलानी के ससुर और नेहा के पिता 73 साल के थए. उन्हें अचानक स्ट्रोल आया और जल्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कहा जा रहा है कि वहां पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. पिता की मौत से उनकी बेटी नेहा को गहरा सदमा लगा है. सोशल मीडिया पर श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए उनका वीडियो सामने आया था जिसमें वो बेसुध हाल में दिखी थीं. ऐसे में अर्जुन अपनी वाइफ का हाथ पकड़कर इस मुश्किल घड़ी में उनका ख्याल रखते हुए नजर आए थे.हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके परिवार वाले ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि वो स्वस्थ थे. रात का खाना खाने ही वाले थे कि अचानक उन्हें स्ट्रोक आया. अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन जान नहीं बच पाई.

