News in Brief

Humraaz 2: ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर दो विलेन का सबसे ज्यादा जलवा है. एक तो बॉबी देओल और दूसरे अक्षय खन्ना. ये दोनों 23 साल पहले एक साथ ‘हमराज’ फिल्म में नजर आए थे. जिसमें इन दोनों के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में थीं. इस वक्त हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इन दोनों विलेन की सबसे ज्यादा डिमांड है. ऐसे में खबरें आ रही हैं कि हो सकता है कि इन दोनों विलेन को स्क्रीन पर एक साथ उतारा जाए.

क्या साथ आएंगे दो खूंखार विलेन?

‘एनिमल’ में बॉबी ऐसे गूंगे विलेन बने थे जिसने लोगों को दहशत में ला दिया था तो वहीं ‘धुरंधर’ में खूंखार विलेन रहमान डकैत बनकर अक्षय इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं. ऐसे में खबरें आ रही हैं कि हो सकता है कि बॉलीवुड के इन दोनों विलेन का रियूनियन हो जाए. 

Add Zee News as a Preferred Source

fallback

23 साल पुरानी मूवी का सीक्वेल?

‘हमराज’ मूवी 2002 में आई थी. जिसका डायरेक्शन रतन जैन ने किया था. 2 घंटा 53 मिनट की इस फिल्म के सीक्वेल को लेकर निर्देशक से पूछा गया. उन्होंने कहा- ‘मैं हमराज 2 बना सकता हूं अगर मुझे कोई बेहतरीन स्क्रिप्ट इन दोनों के लिए मिले. मुझे ऐसी स्क्रिप्ट चाहिए जहां पर इन दोनों के किरदार एज के मुताबिक परफेक्ट फिट हों. बॉबी और अक्षय के बारे में बात करते हुए रतन ने कहा- ‘बॉबी और अक्षय के साथ काम करना मेरे लिए खुशकिस्मती है. अक्षय अभी थोड़ा सेटिल हो जाए धुरंधर की सक्सेस के बाद. मैं उनसे मिलने की कोशश करूंगा. हम दोनों अच्छे दोस्त हैं. वो बेहतरीन मूवीज डिजर्व करते हैं.’

 

 

‘मैं बच्चन नहीं नंदा हूं…’ लीगेसी के प्रेशर पर बोले अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य , पहली फिल्म इक्कीस में हुए फेल

 

वो हमेशा से सिलेक्टिव हैं

अक्षय के बारे में बात करते हुए हमराज डायरेक्टर ने कहा- ‘अक्षय हमेशा से ही ऐशा रहा है. वो फिल्मों को लेकर काफी सिलेक्टिव है. उसके लिए पैसा सेकेंडरी ऑप्शन है. अगर को स्क्रिप्ट से खुश नहीं है तो फिल्म को रिजेक्ट कर देगा.’ फिलहाल, तो वो ‘महाकाली’ की शूटिंग में बिजी है. ‘हमराज’ फिल्म की बात करें तो इस मूवी का बजट करीबन 14-15 करोड़ था और इसने 29.7 करोड़ का कलेक्शन किया था.