
CM Devendra Fadnavis Interview: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने बीएमसी के भ्रष्टाचार को लेकर उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. इसके अलावा उन्होंने सभी 29 सीटों पर महायुति के मेयर की जीत होन का दावा किया. ज़ी मीडिया के पॉलिटिकल एडिटर अश्विन पांडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में तमाम मुश्किल सवालों के जवाब दिए. आइए बताते हैं इंटरव्यू के मुख्य अंशों के बारे में.
सवाल- बिना चुनाव प्रचार के शुभ मुहूर्त का नारियल फोड़े बड़े पैमाने पर निर्विरोध जीत गए, 44 लोग प्रचार से पहले जीत गए क्या कहेंगे?
जवाब- महाराष्ट्र निकाय चुनाव नेताओं का चुनाव नहीं है, ये कार्यकर्ताओं का चुनाव है और अपोजिशन बंटा हुआ है. चूंकि कार्यकर्ता का चुनाव है तो विपक्षी दल के नेताओं में चुनाव लड़ने या चुनाव जिताने की जिजीविशा दिखाई नहीं देती. 280 नगरपालिकाओं में जब हम चुनाव में गए तब हमारे विपक्ष वाले चाे शरद पवार जी वाली पार्टी के नेता हों या उद्धव वाले या कांग्रेस के नेता सभी ने अपने कार्यकर्ताओं को लड़ाने या जिताने का प्रयास ही नहीं किया. ये नेताओं का नहीं कार्यकर्ताओं का चुनाव होता है, उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए मेहनत नहीं की. वहां जब इन्हें कैंडिडेट नहीं मिले तब हमारे कार्यकर्ता निर्विरोध चुन कर आए.
सवाल – विपक्ष कहता है पावर मैनेजमेंट से जीते, कोर्ट जाएंगे?
जवाब- ऐसा नहीं है. जाने दीजिए. कहीं कोई पावर मैनेजमेंट नहीं हुआ. उनके पास लोग नहीं थे. केवल बीजेपी के ही लोग चुनकर आए, ऐसा नहीं है. शिवसेना के भी चुनकर आए हैं. सभी के कुछ न कुछ निर्विरोध चुनकर आए हैं. एक नई मुस्लिम पार्टी बनी है उसके भी आए हैं. इसलिए गलत आरोप है. मैं तो खुद कहता हूं अगर हमने गलत किया है तो मैं मांग करता हूं कोर्ट आदेश दे, दोषी को सजा मिले.

