News in Brief

CM Devendra Fadnavis Interview: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत की है. नगरपालिका के चुनावों में पोलराइजेशन (हिंदू-मुस्लिम) से लेकर कुछ नेताओं के ‘हरा सांप’ वाले बयानों से लेकर राष्ट्रवाद तक के तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व और अन्य समुदायों को लेकर क्या बड़ी बात कही वो भी आपको जरूर जानना चाहिए.

सवाल – आपके नेता जमकर हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं… समुदाय विशेष हरा सांप और भी बहुत कुछ कहते हैं, वजह क्या है?

जवाब- हम किसी के विरोध में नहीं है. किसी भी समुदाय के लोगों के विरोध में नहीं है. हमें चुनाव के लिए ध्रुवीकरण की जरूरत नहीं. हमारा हिंदुत्व का कोई एजेंडा नहीं एक विचारधआरा है जो एकदम साफ और स्पष्ट है. मुंबई के हिंदू समाज ने हमेशा बीजेपी का साथ दिया और राष्ट्रवादी ताकतों का साथ दिया है. हम विचारों से हिंदुत्ववादी हैं. ये कहने में हमें कोई संकोच नहीं. हमारा हिंदुत्व संकुचित नहीं है हमारे हिंदुत्व में उन सबका स्थान है जो हिंदुस्तान को अपना मात्रभूमि, कर्मभूमि या देश से वफादारी निभाते हैं, उनकी पूजा पद्धति कोई भी हो हम उन सभी को हिंदू ही मानते हैं लेकिन हम लोग और हमारी पूरी पार्टी, देश के साथ गद्दारी करने वाले और नीचा दिखाने वालों के सख्त खिलाफ हैं. हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं, सजा दिलाएंगे.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

सवाल- बांग्लादेश में हिदुओं को मारा जा रहा है, उनकी हत्याएं हो रही हैं. मुंबई में भी बहुत से घुसपैठिए पकड़े गए हैं. आपका क्या प्लान है अवैध रूप से आए और लंबे समय से यहीं रह रहे बांग्लादेशियों को खदेड़ने के लिए?

जवाब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस कड़ाई के साथ अनधिक्रत बांग्लाजेशी की पहचान को सुनिश्चित करते हुए उन्हें वापस उनके देश में डिपोर्ट कराया जा रहा, उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है, ये अभूतपूर्त हमारी सरकार ने कामयाबी के साथ काम किया है. हम ये काम और तेजी से करेंगे. लेकिन हमारे देश में पश्चिम बंगाल की सरकार ने जिस तरह उन्हें घुसपैठ का मौका दिया. उनको सुनियोजित तरह से बसवाने का काम किया. पहले वो बंगाल में घुसे, पेपर्स बनवाए फिर वो मुंबई या महाराष्ट्र के अन्य शहरों में गए. जिन्हें हमने भगाया है उन्हें अगर बंगाल में एंट्री न मिली होती तो वो यहां आ ही न पाते. तो जब तक घुसपैठियों का एंट्री गेट बंद नहीं होगा यहां कुछ न कुछ समस्या बांग्लादेशियों की बनी रहेगी.