News in Brief

Dhurandhar Film: साल 2025 के आखिरी महीने से ‘धुरंधर’ की आंधी ऐसी चली कि उसकी चपेट में साल 2026 भी आ गया. फिल्म के दूसरे पार्ट को रिलीज होने में अभी लगभग तीन महीना है, लेकिन पहली फिल्म का क्रेज अभी तक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. ये फिल्म अभी तक 1240 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. इस फिल्म की खासियत है कि इसमें बड़े से लेकर छोटे एक्टर तक का किरदार ऐसे निखरकर सामने आया है जिससे नाम की चर्चा जोरो शोरों पर हो रही हैं. ऐसा ही एक किरदार डोगा का है. डोगा ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान बताया कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना सेट पर लोगों से किस तरह का व्यवहार करते थे.

सेट पर ऐसा बर्ताव करते हैं अक्षय खन्ना

इस फिल्म में डोगा का रोल नवीन कौशिक ने निभाया है. फिल्म में वो रहमान डकैत के वफादार बने हैं जो आखिरी दम तक उनका साथ देता है. हाल ही में सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए नवीन कौशिक ने सेट के माहौल को लेकर बात की. एक्टर ने कहा- ‘रणवीर सिंह तो हमेशा हम लोगों को दोस्तों की तरह ट्रीट करता था. वहीं दूसरी तरफ अक्षय खन्ना हमेशा हम लोगों से एक डिस्टेंस मेंटेन करते थे. इसकी वजह ये भी हो सकती है कि क्योंकि वो अपने किरदार में काफी खो जाते हैं. वो अपने किरदार को अपने जहन में इस कदर बसा लेते हैं कि वो अपनी रियल लाइफ का हिस्सा शूटिंग के वक्त मानने लगते हैं.’ 

Add Zee News as a Preferred Source

रणवीर तो एकदम अलग

डोगा ने आगे कहा- ‘हम सभी गैंग मेंबर्स एक साथ बैठकर हंसी मजाक करते थे और मजे करते थे. जबकि रहमान डकैत थोड़ा अलग बैठते थे. इस तरह से पूरी फिल्म का शूट हुआ. अक्षय के बारे में बात करते हुए नवीन ने कहा- ‘जब भी हम लोग उनसे कोई बात करने जाते थे तो वो हमेशा अच्छी तरह से बात करते थे. लेकिन, जैसे ही आपकी उनसे बातचीत खत्म हुई वो अपने स्पेस में चले जाते हैं. मुझे नहीं पता…हो सकता है कि ये उनकी एक्टिंग करना का एक मैथेड हो. वो चुप रहते हैं और चीजों को ऑब्जर्व करते हैं. वो अपनी रियल लाइफ में भी काफी सिमिलर हैं. वो सेट के हल्ले से दूर रहते थे और अपने किरदार पर फोकस करते थे.’

90s का वो स्टार, जिसके पास कभी गुजारे के नहीं थे पैसे, हासिल करना बना लिया था पैशन, अब एक फिल्म के लेता है 60 से 145 करोड़, नेटवर्थ 2700 करोड़ 

हमजा वर्सेज रहमान

वहीं ‘धुरंधर’ के डोगा ने बताया कि रणवीर अपने हमजा के किरदार से रियल लाइफ में काफी अलग हैं. वो बहुत एनर्जेटिक हैं. ऐसा  लगता है कि उनके शरीर में 1000 वोल्ट का इलेक्ट्रिक करंट है. हमजा और रहमान एक दूसरे से दो पोल की तरह अलग हैं.