News in Brief

Bulbul Bagh massive fire: श्रीनगर के बुलबुल बाग में लगी भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि झुग्गियों से शुरू हुई आग ने कारपेट शोरूम को जलाकर राख कर दिया. हालांकि, आग की वजह से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं. खबरों के अनुसार आग एक कबाड़खाने में लगी, जहां पर कबाड़ गाड़ियां और बेकार सामान रखा गया था. जिसके बाद आग झुग्गी बस्ती में फैल गई, जिसके कारण आसमान छूती लपटें उठने लगी और देखते ही देखते उसी इलाके में एक कारपेट और फर्नीचर के गोदाम तक फैल गईं.

पुलिस अधिकारी के अनुसार आग इलाके के एक कबाड़खाने में लगी, जहां बाहरी व्यापारियों और मजदूरों की कबाड़ गाड़ियां और दूसरे बेकार सामान रखे गए थे. वहां पर कबाड़, पेंट, फ्लोर फोम और कारपेट की बड़ी मात्रा के कारण आग तेजी से फैल गई. जिसके चलते आसमान में काले धुएं के बादल आस-पास के इलाकों में दिखाई देने लगे. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार किसी के जानमाल के नुकसान या चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि करोड़ों की संपत्ति का नुकसान जरुर हुआ है. लेकिन असली नुकसान का अनुमान अभी लगाया जा रहा है.

फायर ब्रिगेड पहुंची 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग कुछ पास की इमारतों में भी फैलने के कारण स्थानीय निवासियों में डर का माहौल देखा गया. क्योंकि आग बड़ी तेजी से रिहायशी इलाकों के करीब पहुंच रही थी. आग बुझाने के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्टमेंट की कम से कम 8-10 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गईं हैं. दमकलकर्मियों और पुलिस ने आग पर काबू पाने और उसे आस-पास के रिहायशी घरों में फैलने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

आग का कारण नहीं पता
आपको बता दें कि आग की ये घटना पिछले 24 घंटों में कश्मीर घाटी में आग लगने की कई घटनाओं के बाद हुई है, जिसमें लाल बाजार इलाके में एक रिहायशी घर में आग लगना भी शामिल है.अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के पीछे का कारण तभी पता चल पाएगा जब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा और विस्तृत जांच और मूल्यांकन किया जाएगा. 

यह भी पढे़ं: सुप्रीम कोर्ट ने मल्टी-स्टेज एग्जाम में आरक्षण पर सुनाया बड़ा फैसला, कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला भी पलटा