)
Shefali Shah On Her Divorce: 1996 में जी टीवी पर एक शो आया करता था, जिसका नाम था ‘हसरतें’. उस दौर में इस शो को काफी पसंद किया जाता था. इसी शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली शाह अपने पहले पति हर्ष छाया के साथ नजर आई थीं. दोनों ने 1994 में शादी की थी, लेकिन कुछ सालों बाद 2000 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. ये दौर शेफाली के लिए काफी मुश्किल और उथल-पुथल भरा रहा.
अपने हालिया इंटरव्यू में शेफाली ने उस समय को याद करते हुए बताया कि शादी में बने रहना उनके लिए कितना मुश्किल था और कैसे उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभालते हुए अपनी अलग पहचान बनाई. उस वक्त की सोच के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा कि उन्हें कभी किसी ने ये नहीं बताया कि इंसान अपने आप में पूरा होता है. उन्होंने कहा कि ये समझ नहीं दी गई कि खुश रहने के लिए पति या किसी रिश्ते पर निर्भर होना जरूरी नहीं.
दोस्त के सवाल पूछने पर लिया तलाक
अगर रिश्ते अच्छे हों तो ठीक है, लेकिन उनकी कमी किसी की कीमत तय नहीं करती. इंसान रोज कुछ न कुछ सहता रहता है, लेकिन एक पल ऐसा आता है जब लगता है कि अब और सहना खुद को तोड़ देगा. शेफाली ने बताया कि उनके एक दोस्त ने उनसे पूछा था कि अगर पूरी जिंदगी अकेले रहना पड़े तो क्या वे ये जोखिम लेंगी या नाखुश शादी में रहेंगी? इस पर शेफाली ने कहा कि वे अकेले रहना चुनेंगी, जिसके बाद उन्होंने अपने पहले पति से तलाक ले लिया.
दुबई छोड़ माल्टा पहुंचे अमाल-फरहाना, क्यों ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी में नहीं हुए शामिल? बोले- ‘हमें कोई दिलचस्पी नहीं…’
1 साल अकेले रहकर सीखा काफी कुछ
शेफाली ने कहा कि वे ऐसी जगह नहीं रह सकतीं जहां उन्हें खुशी, आत्मविश्वास और सम्मान महसूस न हो. यही सोच उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई. अलग होने के बाद शेफाली पहली बार अकेले रहने लगीं. उन्होंने बताया कि माता-पिता उनके साथ नहीं रहते थे और वे करीब 1 साल अकेली रहीं. इस एक्सपीरियंस ने उन्हें खुद को समझने का मौका दिया. उन्होंने महसूस किया कि अकेले रहना उतना डरावना नहीं था जितना लोग सोचते हैं.
इमोशनल एब्यूज पर भी की बात
इस दौरान उन्होंने खुद को फिर से खोजा और अंदर से मजबूत बनना सीखा. ये समय उनके आत्मनिर्भर बनने की शुरुआत था. शेफाली ने इमोशनल एब्यूज पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि अगर मारपीट नहीं हुई तो सब ठीक है. लेकिन लगातार चिल्लाना, नीचा दिखाना और अपमानजनक बातें करना इंसान को अंदर से तोड़ देता है. उन्होंने माना कि ऐसे एक्सपीरियंस इंसान की पहचान और आत्मसम्मान को खत्म कर देते हैं.
शेफाली शाह ने झेला जेंडर पार्शलिटी
यही वजह है कि उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बोलना जरूरी समझा. इससे पहले शेफाली ने ससुराल में झेले गए भेदभाव पर भी बात की थी. उन्होंने बताया कि जब उनके पति शूट पर जाते थे तो कोई सवाल नहीं करता था, लेकिन जब वे लगातार शूट करती थीं तो ताने मिलते थे. उनसे पूछा जाता था कि फिर से शूट है या इतने घंटे क्यों काम कर रही हैं. शेफाली ने इसे साफ तौर पर जेंडर भेदभाव बताया. इसके बाद 2000 में उन्होंने फिल्ममेकर विपुल शाह से शादी कर ली.
