News in Brief

Flop Movie Hit Songs: हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में रहीं, जो रिलीज के बाद सिनेमाघरों में लोगों का ध्यान नहीं खींच पाईं, लेकिन उनके म्यूजिक और गानों ने लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई जो बाद बनी हुई है. वक्त के साथ ऐसी फिल्मों के गाने लोगों की यादों, सफर और प्लेलिस्ट का हिस्सा बन जाते हैं. हैरानी की बात ये है कि सालों बाद भी ये गाने नए नहीं लगते. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके गानों की दीवानगी आज भी बरकरार है.
 
ये फिल्म आज से 27 साल पहले यानी 1999 में रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन सुभाष घई ने किया था. फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे. उनके साथ अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी काम किया था. हम यहां ‘ताल’ फिल्म की बात कर रहे हैं, जो रिलीज के वक्त काफी चर्चा में थी, लेकिन लोगों को इसकी कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन इसके सभी गानों को लोग दीवाने हो गए. 

fallback

फिल्म की कहानी नहीं, गानों ने जीता दिल

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म की कहानी एक अमीर परिवार के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हिमाचल की एक फोक सिंगर की बेटी से प्यार हो जाता है. दोनों की दुनिया, सोच और सोशल बैकग्राउंड एक-दूसरे से काफी अलग होती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, करियर, शोहरत और फैमिली दबाव उनके रिश्ते के बीच आ जाते हैं. यही टकराव कहानी को इमोशनल मोड़ लेता है और रिश्तों की हकीकत सामने आने लगती है. इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका म्यूजिक था. 

5 मिनट 31 सेकंड का वो गाना, जिसकी धुन में आज भी कहीं खो जाता है मन, 10 साल से लाखों लोगों के दिलों पर जमा रखा कब्जा

फिल्म में टोटल 12 हिट गाने

फिल्म में टोटल 12 गाने हैं, जो आज भी लोगों को याद हैं. इनमें ‘ताल से ताल मिला’, ‘इश्क बिना क्या मरना यारा’, ‘रमता जोगी मैं रमता जोगी’, ‘नहीं सामने ये अलग बात है’, ‘कहीं आग लगे लगे जाए’, ‘कारीये ना’ और ‘नी मैं समझ गई’ जैसे गाने शामिल हैं. इन गानों ने फिल्म से ज्यादा लंबी उम्र पाई और आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं. खास बात ये है कि इन गानों को ए आर रहमान ने कंपोज किया था. ये गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं, जिनको वो बार-बार सुनना पसंद करते हैं. 

fallback

फ्लॉप होते हुए भी जीते कई बड़े अवॉर्ड 

‘ताल से ताल मिला’, ‘इश्क बिना’ और ‘रमता जोगी’ जैसे गानों को यूट्यूब पर लाखों बार देखा और सुना जा चुका है. फिल्म का ज्यूकबॉक्स भी बड़ी संख्या में व्यूज हासिल कर चुका है. यही वजह है कि ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर पीछे रह गई हो, लेकिन इसका म्यूजिक समय के साथ और मजबूत होता चला गया. फिल्म को अवॉर्ड्स और पहचान भी कम नहीं मिली. इसे कई बड़े अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन्स मिले और कई कैटेगरी में जीते भी.