News in Brief

BJP Worker Assaulted In Hubbali : कर्नाटक के हुबली में भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी का मामला सामाने आया है, जिसको लेकर भाजपा ने नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर बदसुलूकी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कांग्रेस नगर निगम के एक सदस्य की ओर से की गई शिकायत के बाद इस हरकत को अंजाम दिया. अब मामले को लेकर महिला कार्यकर्ता के परिवारवालों की प्रतिक्रिया सामने आई है.   

महिला के साथ हुई मारपीट 

भाजपा कार्यकर्ता पर हुए हमले को लेकर पीड़िता की बहन विजयलक्ष्मी ने कहा,’ हम अपने घर के बाहर बैठे थे तभी करीब 30 पुलिसकर्मी आए. वे सुजाता और हम सभी को अंदर ले गए. सुजाता के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए. महिला और पुरुष दोनों पुलिसकर्मी मौजूद थे और हमने उनसे हमें छोड़ने की गुहार लगाई. वे उसे घसीटते हुए गाड़ी में बिठा ले गए.’  पीड़ित भाजपा महिला कार्यकर्ता की मां ने बताया,’ हम अपने घर के बाहर थे जब पुलिसकर्मियों का एक समूह आया और हमें अपने साथ चलने को कहा. हमने पूछा कि क्यों, हमने क्या किया है.  उन्होंने मेरी बेटी को गाड़ी में घसीटा और इंस्पेक्टर ने हमें गालियां दीं.’   

ये भी पढ़ें- नोबेल विजेता अमर्त्य सेन को मिला SIR का नोटिस, TMC ने लगाया साजिश का आरोप; चुनाव आयोग को देनी पड़ गई सफाई   

Add Zee News as a Preferred Source

 

कुछ ही दिन पहले पार्टी में हुई थी शामिल 

बता दें कि महिला पूर्व में कांग्रेस कार्यकर्ता थी और हाल ही में भाजपा में शामिल हुई है. पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब महिला पर कुछ वोटर्स के नाम हटाने में अधिकारियों की मदद करने का आरोप लगा, जिसके चलते भाजपा-कांग्रेस के बीच झड़प भी हुई थी. बताया जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता के खिलाफ पहले से ही कुछ क्रिमिनल केस दर्द हैं. इस घटना से इलाके में राजनीतिक तनाव पैदा हुआ है. दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कहा रही हैं.  

ये भी पढ़ें- ‘मादुरो की तरह पीएम मोदी को भी किडनैप करेंगे ट्रंप…’, कांग्रेस नेता के इस सवाल से गरमाया माहौल, भाजपा प्रवक्ता ने किया पलटवार 

 

महिला के खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामले

घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर एन शशिकुमार ने बताया की बीते 1 जनवरी 2026 को SIR रीविजन प्रक्रिया के दौरान 2 गुटों के बीच बहस हुई थी. इसके बाद पुलिस में कई शिकायतें दर्ज हुईं. एक शिकायतकर्ता का कहना था कि झगड़े के दौरान महिला ने उसे काट लिया था और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी थी. उन्होंने आगे बताया कि 5 जनवरी 2026 को जब पुलिस शिकायत के आधार पर महिला को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने सहयोग करने से मना कर दिया था. जब उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठाया तो उन्होंने अपने कपड़े निकालने शुरु कर दिए. वैन में मौजूद महिला PSI समेत 8 महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका. उन्होंने खुद ही अपने कपड़े उतार फेंकें और खुद को निर्वस्त्र कर दिया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को दूसरा कपड़ा दिया, जिसके बाद उसके अरेस्ट फॉरमैलिटी को पूरा किया गया.