Mahua Moitra: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने गुरुवार 8 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार की आलोचना की और उस पर चुनाव से पहले TMC के खिलाफ छापेमारी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. सांसद का यह बयान कोलकाता में IPAC ऑफिस पर ED की चल रही छापेमारी के बीच आया है. TMC ने इस छापेमारी को राजनीति से जोड़ा है.
वाटरगेट कांड से की तुलना
महुआ मोइत्रा ने छापेमारी कि तुलना अमेरिका के वाटरगेट कांड से करते हुए कहा कि एक सेंसिटिव पॉलिटिकल डाटा को जब्त करने की कोशिश निक्सन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से अपने विरोधियों से सीक्रेट रिकॉर्ड चुराने की कोशिश के समान था. उन्होंने कहा,’ यह अमेरिका के वाटरगेट कांड की हूबहू नकल है, जब सरकार राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के सीक्रेट मेडिकल रिकॉर्ड चुराने की कोशिश में पकड़ी गई थी. राष्ट्रपति निक्सन को महाभियोग का सामना करने के बदले आखिर में इस्तीफा देना पड़ा था.’ उन्होंने अपने ‘X’ हैंडल पर आगे लिखा,’ ममत बनर्जी एक शेरनी की तरह आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं. वह भाजपा के गुंडागर्दी भरे शासन के आगे कभी नहीं झुकेंगी.’
ये भी पढ़ें- 26 जनवरी से पहले कश्मीर में बढ़ी सख्ती, घाटी में VPN पर लगा बनै; आतंकियों से जुड़े हैं तार
भाजपा पर आरोप
महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ED का इस्तेमाल किसी भी डेमोक्रेसी के पॉलिटिकल हिस्ट्री में पहले कभी न देखी गई सबसे घृणित राजनीतिक जासूसी के लिए एक कवरिंग के रूप में कर रही है. उन्होंने छापेमारी के समय की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि एजेंसी चुनाव की पूर्व संध्या पर अचानक 10 साल पुराने मामले में क्यों एक्टिव हो गई. उन्होंने आगे कहा कि इतने लंबे समय के बाद यह अकल्पनीय है कि किसी भी घोटाले की जानकारी IPAC टूल पर होगी. संभावित तौर पर केवल वर्तमान TMC पॉलिटिकल डेटा ही वहां होगा.
ये भी पढ़ें- सरकार अमेरिका के प्रति वफादारी दिखाने में जल्दबाजी कर रही…,’ वेनेजुएला हमले पर US का साथ दे रहा भारत? CM पिनारयी विजयन का बड़ा आरोप
ममता बनर्जी की प्रशंसा की
महुआ मोइत्रा ने छापेमारी के दौरान बनर्जी के कार्यों को उचित ठहराते हुए कहा,’ इस राजनीतिक चोरी का सामना करते हुए, पार्टी प्रमुख के रूप में ममता दीदी की ओर से उन टूल्स और फाइलों पर कब्जा करना पूरी तरह से उचित था, जो अपरिवर्तनीय रूप से खो जातीं अगर ED को उनमें शामिल डेटा पर हाथ डालने की अनुमति दी जाती.’ बता दें कि IPAC ऑफिस पर हुई छापेमारी के बाद सीएम ममता बनर्जी 9 जनवरी 2025 को कोलकाता में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली हैं. ED का आरोप है कि बनर्जी ने राजनीतिक परामर्श समूह के डायरेक्टर प्रतीक जैन के आवासीय परिसर में तलाशी के दौरान प्रवेश किया और फिजिकल डॉक्यूमेंट्स समेत और इलेक्ट्रॉनिक टूल्स जैसे अहम सबूत ले गई.
