Khushi Kapoor Vedang Raina BreakUp: बॉलीवुड एक्टर्स खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें पूरे इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. खुशी और वेदांग लंबे समय से साथ थे और दोनों को अक्सर हर पार्टी और फेस्टिवल में साथ में देखा जाता था, जिनकी फोटोज एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. लेकिन दो साल तक डेट करने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है.
इंस्टाग्राम पोस्ट से वायरल हुई ब्रेकअप की खबर
खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबरें उस समय से इंटरनेट पर वायरल होने लगीं जब एक फेमस जर्नलिस्ट ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अब खत्म हो गया है. एक सोर्स जो खुशी और वेदांग के करीबी हैं उन्होंने बताया कि खुशी और वेदांग अब कपल नहीं हैं. दोनों के ब्रेकअप का कारण सामने नहीं आया है. ऐसा लग रहा है कि हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ है. खुशी और वेदांग ने अपने रिलेशनशिप को कभी भी कंफर्म नहीं किया था. लेकिन ‘द आर्चीज’ एक्टर ने कहा था कि उनका रिश्ता एफर्टलेस और ईजी और सच्चा है. खुशी और वेदांग इसे लेकर अभी तक कोई कमेंट नहीं किया है.’ हालांकि इस कपल ने इस पर अभी तक किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है.
कभी ऑफिशियल नहीं किया था रिश्ता
खुशी और वेदांग कई अवॉर्ड फंक्शन और पार्टी में साथ में दिखाई देते रहते हैं. वहीं एक्टर अकसर कपूर की ज्यादातर हाउस पार्टी का हिस्सा रहते हैं, जिसमें एक्ट्रेस के पिता बोनी कपूर और बहन जाह्नवी कपूर भी मौजूद होते हैं. कुछ समय पहले एक्टर से उनके रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में पूछा गया था, जहां उन्होंने खुद को सिंगल बताया था और कहा जब सही समय होगा तो उम्मीद करते हैं कि सिचुएशन चेंज होगी. वहीं जब उनसे खुशी को डेट करने की खबरों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘हम दोनों क्लोज फ्रेंड्स हैं. मेरा स्ट्रांग बॉन्ड है उनके साथ. हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कई चीजों पर कनेक्टेड रहते हैं.’ वहीं खुशी ने भी वेदांग को अच्छा दोस्त बताया था.
