News in Brief

हार्ट रेडियो म्यूजिक अवार्ड्स 2026 के नॉमिनेशन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है और पॉप सिंगिंग इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नाम इस रेस में सबसे आगे हैं. ग्लोबल स्टार टेलर स्विफ्ट, बैड बनी और सबरीना कारपेंटर 13वें स्थान के लिए टॉप कंटेस्टेंट हैं, जो 26 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होस्ट किया जाएगा.

टेलर स्विफ्ट टॉप वन पर 
सिंगर टेलर स्विफ्ट 9 नॉमिनेशन के साथ लिस्ट में टॉप वन की पोजीशन पर हैं जिससे पॉप और रेडियो चार्ट पर उनका दबदबा फिर से कायम हो गया है. उन्हें ‘द फेट ऑफ ओफेलिया’ के लिए सॉन्ग ऑफ द ईयर के साथ-साथ आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और पॉप आर्टिस्ट ऑफ द ईयर जैसे नॉमिनेशन की लिस्ट में टॉप 1 में रखा गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

सबरीना भी लिस्ट आगे
इस रेस में सिंगर बैड बनी, सबरीना कारपेंटर और एलेक्स वॉरेन भी शामिल हैं, सभी को 8 नॉमिनेशन मिले हैं. इस नॉमिनेशन की लिस्ट में केंड्रिक लैमर, बेन्सन बून, डोची, मॉर्गन वॉलन, लियोन थॉमस और कई और भी सिंगर शामिल हैं, जो हार्ट रेडियो लिस्नर्स की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं. वहीं इस बीच, सबरीना कारपेंटर अपने निशान छोड़ते हुए इस साल पॉप इंडस्ट्री की लगातार हिट देने वाली सिंगर में से एक के रूप में बनकर उभरी हैं. 

फेवरेट सॉन्ग के लिए ऐसे करें वोटिंग
ये अवॉर्ड पिछले साल iHeartRadio स्टेशनों और iHeartRadio ऐप पर सबसे ज्यादा सुने गए गाने और सिंगर को सम्मानित करते हैं, जिससे रेडियो पर उनकी परफॉर्मेंस इस नॉमिनेशन का अहम हिस्सा बनती है. इस इंडस्ट्री द्वारा अवॉर्ड नॉमिनेशन के अलावा, iHeartRadio Music Awards में एक बार फिर फैंस द्वारा चुने गए कई अवॉर्ड भी शामिल होंगे. फैंस फेवरेट TikTok डांस,बेस्ट सॉन्ग, फेवरेट साउंडट्रैक और अन्य कैटेगरी में अपना वोट डाल सकते हैं. सोशल मीडिया पर वोटिंग आज 9 जनवरी से शुरू हो गई है और 19 मार्च तक चलती रहेगी.