News in Brief

Honesty Store: कहते हैं कि अगर कुछ करने के लिए ठान लिया जाए तो वो काम हो ही जाता है. अगर नहीं करने का इरादा हो तो सबकुछ होने के बावजूद भी आप नहीं कर पाएंगे, कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में हुआ है, यहां पर छात्रों ने एक ऐसी पहल की है जिसके बारे में जानकर आप भी इन बच्चों की सोच को सलाम करेंगे. यहां के एक स्कूल में ‘ईमानदारी स्टोर’ शुरू किया गया है है, जिसके जरिए बच्चों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया जाता है. 

ये स्कूल नॉर्थ 24 परगना जिले में हैं, यहां के बनगांव काबी केशवलाल विद्यापीठ में एक अनोखी और एजुकेशनल पहल की गई है. स्टूडेंट्स में ईमानदारी, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना जगाने के लिए स्कूल टीचर्स की पहल पर ‘ईमानदारी स्टोर’ शुरू किया गया है.इस स्टोर में कोई वेंडर नहीं है. स्टूडेंट्स खुद अपनी जरूरत के हिसाब से पेन, पेंसिल, नोटबुक वगैरह लेते हैं और उनकी कीमत एक खास बॉक्स में जमा करते हैं, पूरा सिस्टम स्टूडेंट्स की ईमानदारी पर चलता है. 

एक खास अट्रैक्शन के तौर पर, हर स्टूडेंट स्टोर से एक फ्री चॉकलेट ले सकता है, जिससे उनकी खुशी और उत्साह और बढ़ रहा है.इसे लेकर स्कूल अधिकारियों ने कहा कि इस पहल का मुख्य मकसद सिर्फ टेक्स्टबुक एजुकेशन ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी की वैल्यूज भी सिखाना है. अगर बचपन से ही ईमानदारी और नैतिकता की प्रैक्टिस की जाए, तो वे भविष्य में जिम्मेदार और ईमानदार नागरिक बनेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

इस नई पहल से स्टूडेंट्स में बहुत उत्साह देखा गया है, कई स्टूडेंट्स का कहना है कि पैसे अपनी जिम्मेदारी में रखने के अनुभव से उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा है। पेरेंट्स ने भी इस पहल का स्वागत किया है. काबी केशवलाल विद्यापीठ का यह ‘ऑनेस्टी स्टोर’ सिर्फ एक दुकान नहीं है, बल्कि अगली पीढ़ी के कैरेक्टर को बनाने के लिए एक जरूरी स्कूल बन गया है.