ED Action in Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमा गई है. गुरुवार को कोलकाता में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के चीफ प्रतीक जैन के ऑफिस और घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की. इस छापेमारी को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. इसके अगले दिन ये राजनीतिक विवाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गया.
यहां पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. जैसे ही विरोध प्रदर्शन बढ़ा, पुलिस ने टीएमसी के नेताओं को रोकने की कोशिश में लगी. इस दौरान कई टीएमसी नेताओं और सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया.
टीएमसी के कई सांसदों को हिरासत में लिया गया
पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन में शामिल TMC सांसद महुआ मोइत्रा को भी हिरासत लिया, जिस दौरान टीएमसी सांसद मोइत्रा ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है. टीएमसी सांसद मोइत्रा ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आने वाले विधानसभा चुनाव जीतेगी. टीएमसी सांसदों ने शुक्रवार को अमित शाह पर चुनाव से पहले पार्टी की जानकारी हासिल करने के लिए ED का लुटेरे के तौर पर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि टीएमसी सांसद मोइत्रा कह रही हैं कि “बंगाल में हम जीतेंगे, चाहे ये कुछ भी कर लें.” टीएमसी नेताओं को प्रदर्शन के दौरान न केवल मोइत्रा, बल्कि TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को भी हिरासत मे लिया गया.
VIDEO | Delhi: Police detain TMC MP Mahua Moitra (@MahuaMoitra) as party MPs protest outside Union Home Minister Amit Shah’s office against ED raids on the I-PAC office in Kolkata.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/k6ixpz6bMV
January 9, 2026
ED के एक्शन के बाद टीएमसी नेताओं का विरोध प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि टीएमसी सांसदों और नेताओं का ये विरोध प्रदर्शन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ED के बीच I-PAC चीफ के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की छापेमारी को लेकर हुए नाटकीय टकराव के एक दिन बाद हुआ. गुरुवार को ईडी की छापेमारी के बाद सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि ED की छापेमारी बंगाल में चुनाव से पहले तृणूल कांग्रेस के महत्वपूर्ण दस्तावेज और डेटा हासिल करने की कोशिश थी.
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरुवार को जब छापेमारी चल रही थी, तब जैन के ठिकाने पर पहुंचने के बाद उन्होंने (ममता) कहा कि ईडी के अधिकारी मेरी पार्टी के दस्तावेज और हार्ड डिस्क जब्त कर रहे थे, जिसमें विधानसभा चुनावों के लिए हमारे उनम्मीदवारों की जानकारी है. मैं उन कागजों को ही वापस लेने आई हूं.
सीएम ममता ने बुलाई विरोध रैली
गौरतलब है कि सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक विरोध रैली भी बुलाई है. बताया गया है कि ये रैली केंद्र सरकार और ईडी के कार्रवाई के विरोध में जादवपुर 8B बस स्टैंड से हाजरा क्रॉसिंग तक निकाली जाएगी. सीएम ममता ने पार्टी के समर्थकों से पांच किलोमीटर से भी अधिक लंबी रैली में हिस्सा लेने का आग्रह किया है. ईडी की कार्रवाई के बाद टीएमसी और बीजेपी में टकराव देखने को मिल रहा है. हालांकि, जांच एजेंसी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये छापेमारी पूरी तरह साक्ष्य-आधारित है और किसी राजनीतिक दल या चुनाव को निशाना बनाकर नहीं की गई है. जांच एजेंसी ने बताया है कि ये एक्शन पीएमएलए के तहत कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की नियमित जांच का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: ‘ये मेरी घोटाले की फाइल है… मैं इसे नहीं दूंगी! BJP ने CM ममता पर साधा निशाना; कार्टून किया साझा
यह भी पढ़ें: ‘बंगाल के राज्यपाल को उड़ा दूंगा…’ गवर्नर सीवी आनंद बोस को मिली जान से मारने की धमकी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
