News in Brief

Himachal Pradesh Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जिले के हरिपुरधार में एक निजी बस खाई में गिर गई इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि इस बस में करीब 35 लोग सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग बस की छत पर भी सवार थे. आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है. घायलों को बस से निकाला जा रहा है. ये निजी बस किपवी से शिमला जा रही थी.

खबर अपडेट की जा रही है…

Add Zee News as a Preferred Source