News in Brief

90s Top Actress Madhuri Dixit: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के आज भी लाखों चाहने वाले हैं. हसीना की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं. माधुरी हाल ही में सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में नजर आई है. इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था. हसीना ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है और उनके 2 बच्चे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार ऐसी खबर आई थी कि माधुरी के परिवार वालों ने सिंगर सुरेश वाडकर के पास माधुरी की शादी के लिए रिश्ता भेजा था. जब सुरेश से सालों बाद इस बारे में पूछा गया तो जानें उन्होंने क्या कहा. 

‘पतंग अभी तक हवा में लटकी…’
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेश से जब इस बारे में सालों बाद पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘ये वाला प्रोग्राम माधुरी भी देखेंगी. वो मुझे किसी दिन सामने से मिलेगी तो इतना पीटेंगी.’ सिंगर सुरेश ने आगे कहा ‘अब क्या हुआ होगा, भगवान जाने, लेकिन ये पतंग किसने उड़ाई वो पता नहीं. सच कहूं तो वो पतंग अभी तक हवा में लटकी हुई है. अगर माधुरी की शादी मेरे साथ होती तो क्या वो आज के टाइम में मेरे साथ नहीं होती क्या?’

दरअसल, ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि माधुरी के परिवार वाले चाहते थे कि वह शादी करके सेटल हो जाएं. कहा जाता है कि जब एक्ट्रेस के पैरेंट्स ने सुरेश के पास शादी का रिश्ता भेजा था तो उन्होंने मना कर दिया था और दावा किया जाता है कि सुरेश ने उस वक्त माधुरी को काफी दुबली पतली कहा था. 

Add Zee News as a Preferred Source

साल 1999 में की डॉक्टर से शादी 
खैर माधुरी दीक्षित की बात करें तो आज हसीना अपनी शादीशुदी जिंदगी में काफी खुश हैं. उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से साल 1999 में शादी की और शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और विदेश में ही अपने पति नेने के साथ सैटल हो गई थीं. नेने-माधुरी के 2 बच्चे हैं और अब दोनों भारत में ही रहते हैं. दोनों बच्चों के होने के बाद कपल भारत वापस लौट आया था और माधुरी को सपोर्ट करने के लिए नेने भी भारत में ही सेटल हो गए. 

माधुरी दीक्षित वर्कफ्रंट 
वहीं माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार माधुरी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आई थी. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी. इस फिल्म में उनके अलावा कार्तिक आर्यन. तृप्ति डिमरी, विद्या बालन नजर आई थी. हाल ही में माधुरी वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में भी नजर आई है. वहीं अब माधुरी ‘मां बहन’ फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगी.