Emotional Tribute to Soldier: कहते हैं मां के दिल जैसा दुनिया में कोई दिल नहीं…ये सिर्फ कहावत नहीं बल्कि एक हकीकत है. इस हकीकत को चरित्रार्थ करता हुआ एक और वीडियो जम्मू कश्मीर के सर्द मौसम में सामने आया है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि एक मां ने अपने शहीद बेटे की प्रतिमा पर कंबल ओढ़ाया है. उन्होंने ऐसा इसलिए किया है ताकि उसे ठंड न लगे, सोशल मीडिया पर लोग मां के इस काम पर भावुक हो गए हैं.
शहीद हुआ था लाल
2016 में आतंकवादियों से लड़ते हुए गुरनाम सिंह ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था, उनके बलिदान पर देश को फक्र हैं, शहीद होकर भी गुरनाम आज भी देश वासियों के हृदय में जीवित हैं. मां ने कंबल ओढ़ाकर फिर साबित कर दिया कि जब-जब बेटे पर कोई आंच आई है तो मां सुरक्षा के तौर पर ढाल बनकर खड़ी हो जाती है.
मां तो माँं ही होती है जसवंत कौर ठंड बढ़ने के बाद अपने बेटे गुरनाम सिंह जी के प्रतिमा पर कंबल ओढ़ा दी , गुरनाम सिंह जी 2016 में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गये थे बहुत ही मार्मिक दृश्य है January 9, 2026
भावुक हुए लोग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक ने लिखा कि मां का प्यार जो कभी खत्म नहीं होता, मां का यह भावुक कदम बेटे के लिए अटूट प्यार और उसके बलिदान के सम्मान को दिखाता है. एक अन्य ने लिखा कि मां का प्यार मौत से भी आगे, जम्मू की ठंडी में जसवंत कौर अपने शहीद बेटे की प्रतिमा को कंबल से ढकती हुईं, जैसे आज भी उसे सर्दी न लग जाए, जैसे आज भी मां की ममता पहरा दे रही हो. बेटा देश के लिए अमर हो गया और मां का प्यार समय, दूरी और मृत्यु से भी ऊपर उठ गया.
वहीं एक अन्य ने लिखा कि जम्मू में बढ़ती सर्दी के बीच बीएसएफ के शहीद बेटे की मूर्ति मां ने कंबल ओढ़ाया, मां तो बस मां हीं होती है और पूरे ब्रह्मांड में मां की बराबरी कोई नहीं कर सकता है उसका प्यार ही निराला है. वह अपने से ज्यादा अपने बच्चों को प्यार करती हैं.
